सिमरिया (चतरा)। डालसा सचिव के निर्देशन में कानूनी सहायता केंद्र सिमरिया द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या उच्च विद्यालय में शनिवार को आशा कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विवाह पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना था। मौके पर उपस्थित अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्र, सीता देवी एवं अंजली कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जो बच्चों के भविष्य, शिक्षा और स्वास्थ्य पर गहरा नकारात्मक प्रभाव डालती है। उन्होंने बताया कि कानूनन बाल विवाह अपराध है और इसकी रोकथाम के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का जागरूक होना आवश्यक है। अधिकार मित्रों ने छात्राओं से अपने अधिकारों को पहचानने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और किसी भी प्रकार के दबाव में आकर बाल विवाह न करने की अपील की। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए डालसा एवं कानूनी सहायता केंद्र से संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाल विवाह के खिलाफ सदैव जागरूक रहने का संकल्प लिया।
बाल विवाह के खिलाफ छात्राओं को किया गया जागरूक

On: February 1, 2026 2:53 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 793962
Total views : 2490574