Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

On: February 1, 2026 9:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा में रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

 

लोहरदगा के स्थानीय नगर भवन में रविदास विकास मंच के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष रामचरण राम, राजमोहन राम, अरुण राम, गोपाल राम, बुधन राम, विश्वनारायण राम, कृष्णा राम एवं लखन राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर तथा संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए मंच के सचिव बुधन राम ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का संदेश था मानव-मानव एक समान है, और इसी भावना को समाज में आत्मसात करने की आज आवश्यकता है।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामचरण राम ने बतलाया कि संत रविदास जी केवल एक संत नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने कर्म, समानता और मानवता का जो मार्ग दिखाया, वह आज के समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को हथियार बनाकर समाज को आगे ले जाने का आह्वान किया।

राजमोहन राम ने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास जी ने जाति-पाति से ऊपर उठकर प्रेम, भाईचारे और समरस समाज की कल्पना की। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि हम उनके विचारों को केवल समारोह तक सीमित न रखें, बल्कि अपने व्यवहार और जीवन में उतारें।

अरुण राम ने अपने भाषण में कहा कि संत रविदास जी का जीवन हमें आत्मसम्मान के साथ जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने रविदास विकास मंच द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

लखन राम ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को अंधविश्वास से निकालकर सत्य और ज्ञान के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से नशा, कुरीतियों और भेदभाव से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ समाज निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में भक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किया गया।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन राधेश्याम राम एवं संतोष राम ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह में उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के आदर्शों को अपनाने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल बनाने में लखमणि देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, सुनीता देवी, राजमणि देवी, आशा देवी, द्रौपदी देवी, सीता देवी, शशिकांत दास, विपुल राम, मनोज राम, राजू राम, अशोक राम, विष्णु राम, बादल राम, संतन राम, हरि राम, परमेश्वर राम, दयानंद राम दिनेश राम, अशोक राम सहित गांव गांव से आए सैकड़ो लोगों उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

भदलपुर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव का भव्य शुभारंभ

भद्रकाली मंदिर में संत श्री जीयर स्वामी ने की पूजा-अर्चना

जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

गिद्धौर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि रैदास जयंती

सम्मान समारोह में तीन चयनित प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

श्रद्धाभाव से मनाई गई संत शिरोमणी रैदास की 649वीं जयंती

युवती की संदिग्ध मौत मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, कुएं से शव बरामद

32 वर्षों बाद मिले मैट्रिक 1994 बैच के साथी, यादों में लौटा विद्यालय जीवन

ओम कोचिंग सेंटर में 10वीं के छात्रों को दी गई भावपूर्ण विदाई

Leave a Comment