Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

On: February 1, 2026 9:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की समिति (Political Affairs Committee) की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष श्री सुखैर भगत की अध्यक्षता में दिनांक 01 फरवरी 2026, समय पूर्वाह्न 10:30 बजे, प्रखण्ड कुडू मुख्यालय स्थित वन विभाग के विश्रामालय में आयोजित की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में लोहरदगा के माननीय विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत नगर अध्यक्ष पद हेतु प्राप्त आवेदनों एवं संभावित प्रत्याशियों पर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन एवं सामूहिक विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने बारी-बारी से अपने सुझाव एवं प्रस्ताव रखे।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया के तहत स्क्रीनिंग कमिटी द्वारा नामों को अंतिम रूप देकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी को भेजा जाएगा। प्रत्याशी के चयन पर अंतिम मुहर प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं पार्टी हाईकमान द्वारा लगाई जाएगी। जिस प्रत्याशी को पार्टी समर्थित उम्मीदवार घोषित किया जाएगा, लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी पूरी तन्मयता, निष्ठा एवं जोर-शोर के साथ उसे विजय दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुखैर भगत, माननीय विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती रीना कुमारी भगत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उराँव, नगर अध्यक्ष आरिफ हुसैन, युवा प्रदेश महासचिव विशाल डूंगड़ूँग, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोज्जमिल अंसारी, महिला जिलाध्यक्ष सीमा प्रवीन, युवा जिलाध्यक्ष दानिश अली, जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार गुप्ता,

NSUI जिलाध्यक्ष मनौवर आलम, सेवादल जिलाध्यक्ष शम्भू प्रजापति सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत स्क्रीनिंग कमिटी के पदाधिकारियों—

जिलाध्यक्ष सुखैर भगत,

प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहन दुबे एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती रीना कुमारी भगत— द्वारा अलग से बैठक कर प्रत्याशियों की सूची तैयार की गई, जिसे प्रदेश कांग्रेस कमिटी को भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

भदलपुर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव का भव्य शुभारंभ

भद्रकाली मंदिर में संत श्री जीयर स्वामी ने की पूजा-अर्चना

जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

गिद्धौर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि रैदास जयंती

सम्मान समारोह में तीन चयनित प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

श्रद्धाभाव से मनाई गई संत शिरोमणी रैदास की 649वीं जयंती

युवती की संदिग्ध मौत मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, कुएं से शव बरामद

32 वर्षों बाद मिले मैट्रिक 1994 बैच के साथी, यादों में लौटा विद्यालय जीवन

Leave a Comment