चतरा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने हंटरगंज थाना कांड संख्या 106/2025 धारा 8/15(बी)/29 एनडीपीएस के मुख्य नामजद और लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी उदय यादव उर्फ उदय कुमार यादव, पिता राजेश्वर यादव, ग्राम आरोला, थाना मोर, जिला दरभंगा (बिहार) निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई में हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पु.अनि पुरुषोत्तम अग्निहोत्री व सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं चतरा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अफीम की खेती से दूर रहें और नशा मुक्त चतरा बनाने में सहयोग दें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने अवैध डोडा कारोबार के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








