मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिवार को दी सांत्वना, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
रांची, 25 अक्टूबर | News Scale Live 🕊️ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी के “ब्राह्मण भोज” सह “कुटुंब भोज” में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री एवं विधायक आज राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के रांची स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने विनोद कुमार पाण्डेय तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।
✍️ संवाददाता: News Scale Live Desk, रांची








