WhatsApp Group
Join Now
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत ऊपर टोला में स्थित लोटार डैम सूर्य मंदिर छठ घाट में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 घोड़े की मूर्ति पर भास्कर सूर्य नारायण देव के साथ पांच अलग-अलग देवी देवताओं की प्रतिमा तैरते हुए नजर आएंगे। जिससे छठ घाट का शोभा बढ़ेगा। वहीं 2025 छठ पूजा के भव्य संचालन के लिए अध्यक्ष ऊपर टोला निवासी उपेंद्र कुमार दांगी को चयन किया गया है। जिनके देखरेख में ब्लॉक मोड़ से सूर्य मंदिर छठ घाट तक दुल्हन की तरह सजाने के साथ तरह-तरह के सेल्फी दृश्य के जगह तैयार किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्य यहम भागीदारी निभा रहे हैं। कलाकारेां द्वारा मूर्तियां तैयार कर दिया गया है। अब सजाने का काम रह गया है। गिद्धौर के सभी लोग सूर्य मंदिर लोटार डैम छठ घाट ही पहुंचाते हैं।