पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड के बरवाडीह गांव में पत्थलगड़ा-चतरा मुख्य पथ पर बरवाडीह शास्त्री चौक (पोखर के पास) एमएसपी इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम धनतेरस पर खुला। शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य रामसेवक दांगी, थाना प्रभारी राकेश कुमार व मुखिया संदीप कुमार सुमान ने संयुक रूप से विधिवत फीता काट कर किया। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से पत्थलगड़ा प्रखंड व्यापार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। बड़े शहरों के तर्ज पर अब यहां भी लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी मिल जाएंगे। पहले लोगों को इसके लिए शहर जाना पड़ता था। शोरूम संचालक मनोज दांगी, सिकंदर कुमार व पंकज दांगी ने बताया कि हमारे यहां फाइटर कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटी व इसके साथ ही किसानों के लिए कृषि कार्य हेतु सोराज कंपनी का पावर विडर (छोटा ट्रेक्टर) भी उपलब्ध है। उद्घाटन के अवसर पर रामचंद्र दांगी, महावरी प्रजापति, पंसस अनिल दांगी, जितेंद्र तिवारी, बंधन प्रजापति समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
एमएसपी इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का उद्घाटन

On: October 18, 2025 11:15 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 785479
Total views : 2478974