शहीदों के सम्मान में आस्था के साथ प्रज्वलित हुआ एक दीया शहीदों के नाम

News Scale Digital
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड (चतरा)। दीपावली पूर्व शुक्रवार शाम मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद शक्ति स्मारक स्थल में लगातार 9वें वर्ष हर्षाेल्लास के साथ आपका एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम ढलते ही हजारों दीयों की दीपमालाओं से इसे रौशन किया गया और शहीदों की शहादत को याद किया गया। आयोजक पूर्व सैनिक वेल्फेयर ट्रस्ट के प्रखंड अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह समेत उपस्थित लोगों ने शहीद शक्ति सिंह के आदम कद प्रतिमा पर माला समर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। अध्यक्ष श्री सिंह इस दौरान दीपावली पूर्व संध्या अपने-अपने घरों में एक दिया शहीदों के नाम जलाने का अपील समस्त मयूरहंड वासियों से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनय पांडेय ने अहम भूमिका निभाई। मौके पर शिव कुमार सिंह, अशोक कुमार भूईया, ईश्वर पासवान, सत्येंद्र कुमार सिंह, इन्द्रदेव ठाकुर, महेंद्र नायक, धनंजय कुमार सिंह आदि शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *