कान्हाचट्टी(चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड के खाप निवासी सामाज सेवी सह भावी जिला परिषद उम्मीदवार सदाशिवम सोनू ने कान्हाचट्टी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के, मदगड़ा, तुलबुल, कोलाहिया, बैंगोकला, जयपुर, जसपुर सरना स्थल, कंदरी, सरैया, करमा में हाई मास्क लाइट लगवाने के लिए स्थल का निरीक्षण किया। अपने भ्रमण के क्रम में विभिन्न सामाजिक समूह और राजनीतिक दालों के व्यक्तियों से भी संपर्क कर क्षेत्र की समस्या को जानने का प्रयास किया। इस दौरान सिकंदर सिंह खरवार, अशोक यादव, संतोष यादव, भुनेश्वर यादव, प्रमोद ठाकुर, कृष्ण सिंह, दीपक सिंह आदि शामिल थे। भ्रमण के दौरान श्री सोनू जयपुर गांव पहुंचकर वर्षों से टूटे पुल का लिए जायजा और पुल बनवाने का दिए आश्वासन। उनके इस नेक कार्य के लिए प्रखंड के साथ पंचायत के ग्रामीणों ने आभार जताया।
समाजसेवी ने हाई मास्क लाइट लगवाने के लिए विभिन्न पंचायतों में किया स्थल का निरीक्षण

WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment