हर्षाेउल्लास के साथ संपन्न हुआ ऐतिहासिक चट्टी जतरा, नागपुरी व आधुनिक नृत्य कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

News Scale Digital
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भंडरा (लोहरदगा)। लोहरदगा जिले के भंडरा का ऐतिहासिक चट्टी जतरा रविवार को हर्षाैल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में लोग जतरा में शामिल हुए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। जतरा में आयोजित पारम्परिक गीत नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र था। जतरा का मुख्य आकर्षण कमेटी द्वारा आयोजित नागपुरी व आधुनिक नृत्य कार्यक्रम और विभिन्न गावों से आये खोड़हा नृत्य समूह थे। लोगों ने नृत्य का जमकर लुफ्त उठाया। जतरा कमेटी द्वारा सभी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुखिया कइली उरांव, गांव के पहान टूनु पहान, रंथू पाहन, चरवा उरांव अतिथि के रुप में शामिल हुए। जबकि आयोजकों में दूबराज तिवारी, मनोज तिवारी, प्रदीप तिवारी, राजदीप तिवारी, कृष्णा तिवारी, रामदीप तिवारी, मुकेश तिवारी, कुलदीप तिवारी, लक्की, आकाश, हरी मुरारी, अनूप, रोशन, अवधेश तिवारी आदि शामिल हैं। जतरा में बच्चों और युवाओं ने झूला व अन्य मनोरंजक स्टॉलों का जमकर लुफ्त उठाया। मिठाई और अन्य दुकानों में भी भीड़ लगी थी। शांति व्यवस्था में पुलिस के जवान व पदाधिकारी और कमेटी के लोग अपने दलबल के साथ जुटे थे। जतरा में भीड़ नियंत्रण के लिये चट्टी रांची मुख्य सड़क और चट्टी कैरो सड़क पर बैरीकेटिंग की व्यवस्था की गई थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *