लोहरदगा। जिले में स्थित सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में दुर्गा पूजा अवकाश के उपरांत पठन-पाठन की शुरुआत एक सकारात्मक और आध्यात्मिक वातावरण में अग्निहोत्र कार्यक्रम के साथ सोमवार को हुई। विद्यालय के प्रथम दिन का शुभारंभ इस विशेष कार्यक्रम से करने का उद्देश्य छात्रों में उत्साह, सकारात्मकता और एकाग्रता का संचार करना था। इस अवसर पर विद्यालय के सभी भैया-बहन आचार्य महेंद्र कुमार मिश्रा, सुनीता कुमारी, रवि रंजन कुमार उपाध्याय, दीपिका सिंह, स्वेता सोनी, आकांक्षा सिंह लक्ष्मी देवी तथा अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। छात्रों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यज्ञ आहुति दी और मंत्रोच्चार किया। अग्निहोत्र की पवित्र अग्नि और वातावरण में व्याप्त शुद्धता ने सभी के मन को शांत और प्रफुल्लित किया विद्यालय के प्राचार्य सुरेश चंद्र पांडेय ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि, अग्निहोत्र केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह शुद्धिकरण और ऊर्जा का प्रतीक है। हमारा मानना है कि एक सकारात्मक शुरुआत पूरे सत्र के लिए सकारात्मक ऊर्जा निर्धारित करती है। हम सभी भैया-बहनों के लिए एक उज्ज्वल और सफल शैक्षिक सत्र की कामना करते हैं।
सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में अवकाश के उपरांत अग्निहोत्र कार्यक्रम के साथ पठन-पाठन की हुई शुरुआत
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








