Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान, चतरा लोकसभा में शानदार प्रदर्शन करेगी पार्टी, जल्द होगा रेल आंदोलन ऐलान, यादव नेता और कार्यकर्ता से किया आग्रह, आए हाथ में हाथ मिला कर अपना अधिकार लेने का कार्य करें

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप ने सोमवार को जिला मुख्यालय में एक अहम बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में चतरा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद शानदार रहेगा। उन्होंने दावा किया कि अगली बार सांसद और दोनों विधायक कांग्रेस के होंगे। गोप ने संगठन विस्तार को लेकर की गई बैठक के बाद कहा, चतरा में कांग्रेस की जड़ें मजबूत होगी। जनता का विश्वास बढ़ा है और हम हर तबके को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। श्री गोप ने यह भी घोषणा किया कि बहुत जल्द चतरा में रेलवे सुविधा को लेकर कांग्रेस एक बड़ा महाआंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने आगे कहा रेल जैसी मूलभूत सुविधा से आज भी चतरा वंचित है। यह चतरा के लोगों के साथ अन्याय है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपने संबोधन में चंद्रदेव गोप ने यादव समाज से विशेष रूप से जुड़ने की अपील करते हुए कहा, आप उसी कृष्ण वंश के वसंज हैं जिसने बिना हथियार युद्ध जीत लिया था। आज समय आ गया है कि आप भी संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें। उन्होंने यादव समाज के लोगों को ललकारते हुए कहा भटके हुए रास्ते छोड़िए और आइए हमारे साथ, हम सब मिलकर चतरा को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे। जनता की समस्याओं के समाधान का वादा करते हुए कहा कि हर आम नागरिक, किसान और मजदूर की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा संघर्ष के उपज का ही नाम है चंद्रदेव गोप है। हम जनता की आवाज़ हैं और उनका संघर्ष ही हमारा संघर्ष है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment