चतरा/कान्हाचट्टी। सांसद आदरणीय कालीचरण सिंह ने जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत ऊंटा निवासी धर्मनाथ ठाकुर को श्रम एवं कौशल विभाग का सांसद प्रतिनिधि बनाया है। सांसद ने धर्मनाथ ठाकुर के सांसद प्रतिनिधि नियुक्ती की सूचना पत्र के माध्यम से संबंधित अधिकारियों की भी दी है। श्री ठाकुर को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर जिले भर के ठाकुर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सांसद का अभार व्यक्त किया है व नवनियुक्त प्रतिनिधि को बधाई दी है। वहीं समाजसेवी धर्मनाथ ठाकुर के सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने पर 11 अक्टूबर 2025 को जननायक कर्पूरी ठाकुर भवन में बधाई समारोह का आयोजन किया जाएगा। श्री ठाकुकर को प्रतिनिधि बनने पर लाल धारी ठाकुर तुलबुल, इंद्रदेव ठाकुर, ओम प्रकाश ठाकुर, चंद्रदेव ठाकुर, उमेश कुमार ठाकुर जिला अध्यक्ष, अनिल ठाकुर, विकास ठाकुर, राज किशोर ठाकुर, जनकिशोर ठाकुर, संतोष ठाकुर, गुड्डू कुमार ठाकुर, अशोक ठाकुर, रविंद्र शर्मा, आदित्य शर्मा व महादेव ठाकुर ने बाधाई दी है।