Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नवरात्रि पर शिव दर्शन भवन गुमला में चैतन्य देवियों की झांकी एवं महिषासुर वध नाट्य मंचन

On: October 4, 2025 12:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला: नवरात्रि के पावन अवसर पर शिव दर्शन भवन गुमला में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चैतन्य देवियों की झांकी एवं महिषासुर वध का आकर्षक नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश पांडे, सीडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव , पवन अग्रवाल संजय अग्रवाल सहित शहर के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं संपूर्ण व्यवस्था शिव दर्शन भवन की संचालिका बीके शांति दीदी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। नाट्य मंचन की विशेष प्रस्तुति में बीके रेमी बहन (गुड़गांव), बीके वैष्णवी बहन(गुड़गांव), बीके सुचिता बहन, बीके कुसुम बहन, बीके जीवंती बहन तथा बीके कृष्णा भाई समेत अन्य कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कला से दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। अपने संबोधन में सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश पांडे ने कहा कि “नवरात्रि शक्ति उपासना का पर्व है। यह हमें सिखाता है कि असत्य और अन्याय चाहे कितना भी प्रबल क्यों न हो, अंततः सत्य और धर्म की विजय निश्चित है। वहीं सीडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि “आज समाज में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति परिवार और बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बना रही है। ऐसे आयोजन समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

संचालिका बीके शांति दीदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “नवरात्रि हमें आत्मशक्ति जागरण का संदेश देती है। जब हम ईश्वर से जुड़ते हैं और आत्मा की शक्ति को पहचानते हैं तो जीवन की हर बुराई और कमजोरी पर विजय पा सकते हैं। नशा मुक्ति भी तभी संभव है जब हम आत्मिक शक्ति को जगाकर संकल्प लें। इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दर्शकों को नशा त्यागने एवं नशा-मुक्त जीवन जीने की सामूहिक प्रतिज्ञा कराई गई। साथ ही, कुंभकरण की झांकी द्वारा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को दर्शाया गया और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगों के बीच नशा मुक्ति संबंधी परिचय पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा नेत्री शकुंतला देवी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इस आयोजन की सराहना की और समाज को संस्कारयुक्त बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया। भव्य झांकियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नशा मुक्ति संदेशों से परिपूर्ण यह आयोजन गुमला वासियों के लिए आध्यात्मिकता और सामाजिक चेतना का संगम बन गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

साप्ताहिक हाट में कोल वाहनों का तांडव, घंटों लगा रहा महाजाम; बाजार में मची अफरा-तफरी!

Leave a Comment