Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मो. बेलाल बने चतरा, लातेहार एवं पलामू के परिवहन विभाग के सांसद प्रतिनिधि

On: October 4, 2025 12:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। सांसद कालीचरण सिंह ने चतरा निवासी मो. बेलाल को अपना चतरा, लातेहार एवं पलामू जिला का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के संबंध में सांसद कार्यालय से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। इससे पूर्व भी मो. बेलाल संसद प्रतिनिधि रह चुके हैं। अब पुनः नई जिम्मेदारी के तहत मो. बेलाल को चतरा लोक सभा क्षेत्र के परिवहन सड़क सुरक्षा एवं मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना विभाग से जुड़ी जनसमस्याओं को सांसद तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए पहल करने का दायित्व सौंपा गया है। विभाग के लिये सांसद की अनुपस्थिति में सांसद प्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर मो. बेलाल ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता और सांसद के बीच एक मजबूत कड़ी बनकर कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सांसद के समक्ष रखेंगे। वहीं सांसद द्वारा मो. बेलाल को प्रतिनिधि बनाए जाने पर काली यादव, अमित सिंह, बब्लू सिंह, गुडू सिंह, मो. दानिश, प्रवीण कुमार सत्यार्थी, सलाम गोल्डन, सुजीत जैसवाल, मुकेश राज, मो. नूर आदि ने बाधाई दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment