Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित, जनसेवा व राष्ट्रनिर्माण का लिया गया संकल्प

On: September 26, 2025 6:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला: गुमला जिला मुख्यालय के लोहरदगा रोड स्थित सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के सभागार में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी प्रबुद्ध जन संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों एवं वक्ताओं ने पंडित उपाध्याय जी के जीवन दर्शन, राष्ट्र सेवा और उनके ‘एकात्म मानववाद’ सिद्धांत पर अपने विचार प्रकट किए। मुख्य अतिथि नीलकंठ सिंह मुंडा ने अपने संबोधन में कहा: पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी भारतीय राजनीति में मूल्य आधारित चिंतन के प्रतीक थे। उनका ‘एकात्म मानववाद’ का दर्शन आज के सामाजिक-राजनीतिक परिवेश में और भी प्रासंगिक है। हमें उनके जीवन और मानव सेवा के प्रति किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना से कार्य करना चाहिए। पूर्व विधायक  कमलेश उरांव ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का सम्पूर्ण जीवन समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के उत्थान को समर्पित था। उनकी सोच और कार्यशैली ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी। भाजपा उन्हीं के विचारों पर चलकर अंत्योदय के लक्ष्य को साकार कर रही है। प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू ने कहा कि “पंडित जी का अंत्योदय का सिद्धांत आज भी गरीबों और जरूरतमंदों के लिए एक नई आशा का संचार करता है। हमें उनके विचारों को व्यवहार में उतारना होगा तभी सच्ची श्रद्धांजलि संभव है।

कार्यक्रम संयोजक अनूप चंद्र अधिकारी ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के विचार आज भी जन-जन को जागरूक कर रहे हैं। यह आयोजन केवल एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि उनके विचारों को समाज के बीच ले जाने का माध्यम है। हमारा प्रयास है कि ‘अंत्योदय’ और ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ जैसे मूल्यों को जनचेतना में शामिल किया जाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान साबू एवं भूपन साहू ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री यशवंत सिंह द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिन्हा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सविन्द्र सिंह, दामोदर कसेरा,दिनेश्वर प्रसाद साहू, बिनोद कुमार, निर्मल गोयल, रविंद्र सिन्हा, संदीप प्रसाद, भोला चौधरी, बालकेश्वर सिंह, हरिहर कुमार, किशोर मिश्रा, मंगल सिंह भोक्ता, शिवदयाल गोप,अमरमणि उरांव, सोनामणि देवी,बिपिन सिंह,छोटेलाल भगत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

Leave a Comment