Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रेमी बन गया हैवान, प्रेमिका की हत्या कर सूटकेस में शव भरकर 100 किमी दूर नदी में फेंका…

On: September 23, 2025 5:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्यार का खौफनाक अंत, प्रेमी ने प्रेमिका को रूह कंपा देने वाली मौत उत्तर प्रदेश के कानपुर में दी है। शव किसी को न मिल सके इसके लिए उसे सूटकेस में भरकर सौ किमी दूर उफनाती यमुना नदी में फेंक दिया। लेकिन कहावत है की पाप ज्यादा दिन तक छिप नहीं सकता और इस हैवानियत का राजफाश हो ही गया। दूसरी लड़की से प्रेम संबंध का विरोध करने पर पहले प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को सूटकेस में भरकर दोस्त की मदद से बाइक से ले जाकर शहर से 100 किमी दूर बांदा के चिल्ला पुल से यमुना नदी में फेंक दिया। आरेपी प्रेमी और उसके दोस्त ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस के समक्ष घटना कबूल की। आरोपित की पहचान फतेहपुर के बिदंकी के हरीखेड़ा निवासी सूरज उत्तम और उसके दोस्त जाफरगंज के खानपुर कदीम गांव के आशीष के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस युवती के शव की बरामदगी के प्रयास में लगी है। हालांकि अब तक शव के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है।

इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती, प्रेमी के कहने पर लिव इन में रहने लगी, दोस्त के साथ सूटकेस में शव भरकर ले गए

डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने मीडिया को बताया कि कानपुर देहात के रूरा के सुजनीपुर गांव की विजयश्री ने आठ अगस्त को हनुमंत विहार थाने में बेटी 20 वर्षीय आकांक्षा उर्फ माही के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह बड़ी बहन के साथ बर्रा स्थित गुड फूड रेस्टोरेंट में काम करती थी। आरोपित भी पहले रेस्टोरेंट में काम करता था। बाद में वह इलेक्ट्रिशियन का काम करने लगा था। इंस्टाग्राम पर आकांक्षा की आरेपी से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ती गईं। लगभग दो महीने पहले अरोपी के कहने पर ही आकांक्षा ने बर्रा स्थित रेस्टोरेंट को छोड़कर हमीरपुर रोड के कान्हा रेस्टोरेंट में नौकरी कर ली थी। इतना ही नहीं वह बर्रा में रहने वाली बड़ी बहन प्रतीक्षा से अलग होकर हनुमंत विहार में प्रमोद तिवारी के मकान में किराए पर उसके साथ लिव इन में रहने लगी थी। तभी बीते 21 जुलाई को अरोपी के किसी और लड़की से प्रेम संबंध होने की जानकारी आकांक्षा हुई। इस पर उसने रेस्टोरेंट पर आरोपी को बुलाया। जहां दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद रात 10ः30 बजे दोनों कमरे में पहुंचे। दोनों के बीच कहासुनी के दौरान हाथापाई होने पर आरोपित सूरज ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

दोस्त के साथ सूटकेस में शव भरकर ले गए थे

उसके बाद दोस्त आशीष को बुलाया और दोनों ने शव को एक सूटकेस में भरा। इसके बाद बाइक से सूटकेस को ले जाकर रात 2ः30 बजे चिल्ला पुल से यमुना नदी में फेंक दिया। डीसीपी दक्षिण ने बताया कि पहले तो आरापी पुलिस को गुमराह करता रहा था, लेकिन घटना के दिन मृतका के साथ उसकी लोकेशन और लगातार मोबाइल बातचीत का जिक्र होने पर वह टूट गया। इसके बाद हत्या कबूल करते हुए पूरी घटना का राज बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दरिंदगी: मुजफ्फरपुर में खेलते-खेलते लापता दो चचेरी बहनों की बेरहमी से हत्या, चिमनी के पास मिले क्षत-विक्षत शव

धार भोजशाला विवाद पर ऐतिहासिक फैसला: हाई कोर्ट ने माना सरस्वती मंदिर; मुस्लिम पक्ष को दूसरी जगह जमीन मांगने का सुझाव

NEET UG 2026: 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा; अगले साल से खत्म होगा OMR का झमेला, ऑनलाइन मोड में होगा एग्जाम

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस की छापेमारी, कई हिरासत में

जेठ में सावन का अहसास: मूसलाधार बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त; कई घरों के छप्पर उड़े

पेट्रोल-डीजल की किल्लत और कालाबाजारी पर DC सख्त; एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, 19 दिन बाद मां की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन

बिना OTP और बिना कॉल के खाते से उड़े ₹9500; साइबर ठगी का नया तरीका देख पुलिस भी हैरान

देर रात सड़क पर उतरे SDM, ओवरलोड वाहनों पर चला प्रशासन का हंटर; ₹2.65 लाख वसूला जुर्माना

मटका फोड़ आंदोलन पर राजद का तीखा पलटवार; भाजपा ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने में व्यस्त

नवोदय विद्यालय का नाम रोशन, आदित्य राज बने स्कूल टॉपर; सीबीएसई 12वीं में लहराया सफलता का परचम

धरती के भगवान ने पेश की मिसाल, डॉ. एस. सी. नायक अब सप्ताह में दो दिन करेंगे मरीजों का मुफ्त इलाज!

Leave a Comment