घर में घुसा पानी, अनाज नष्ट
गिद्धौर(चतरा)। मुश्लाधार बारिश से गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत द्वारी गांव निवासी संजय साव पिता टहल साव के घर में पानी भर जाने से घर में रखे हजारों रुपये के अनाज नष्ट हो गए। पीड़ित ने बताया कि हम सभी परिवार मुंबई में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। सूचना मिला कि द्वारी गांव में भारी बारिश से घर में पानी भर गया है। जानकारी मिलते ही रविवार को घर आया तो देखा घर में रखे चावल, गेहूं समेत कई सम्मान पानी में भर जाने से बर्बाद हो गये थे। अब घर में खाने के लिए अनाज तक नही है। वहीं मारंगी गांव के होरील यादव का मिट्टी का मकान ध्वस्त हो गया है। इनको सरकारी लाभ नहीं मिला है। भुक्तभोगियों ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है। साथ ही आवास की मांग किया है।
आयुष्मान कार्ड बनाने व राशन कार्ड में शुद्धिकरण को लेकर शिविर का आयोजन
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारीसाखी पंचायत भवन में सोमवार को आयुष्मान कार्ड के साथ राशन कार्ड में शुद्धिकरण एवं नाम जोड़ने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन बीडीओ राहुल देव, सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा व मुखिया के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। शिविर में 130 से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। जबकि कई लाभुकों के राशन कार्ड नाम जोड़ने की प्रक्रिया की गई। शिविर में पंचायत सचिव दिगंबर पांडेय, उज्जवल कुमार सिंह, प्रियंका प्रिया, स्वास्थ्य कर्मी पंकज हिमालय, रोजगार सेवक पार्वती कुमारी, कृष्णा पासवान, परसादी पासवान, जंगल अध्यक्ष आदित्य ताम्रकार, विनोद साव आदि उपस्थित थे।























Total Users : 1098273
Total views : 2909256