Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रसंग वश में सनातन के पवित्र तीर्थों से रूबरू करा रहा है न्यूज़ स्केल लाइव

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले स्थित अमरकंटक में मां नर्मदा उद्गम स्थल की महिमा जानिए

न्यूज स्केल लाइव का विशेष कार्यक्रम “प्रसंग वश” केवल खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और भारत की ऐतिहासिक धरोहरों से भी दर्शकों को जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में इस बार दर्शकों को मां नर्मदा के उद्गम स्थल की आध्यात्मिक महिमा से रूबरू कराया जा रहा है।

न्यूज स्केल लाइव के विशेष कार्यक्रम “प्रसंग वश” में संपादकीय टीम हर क्षण यह प्रयास करती है कि दर्शकों को देश-दुनिया के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के साथ-साथ सनातन धर्म की प्राचीन और ऐतिहासिक विरासत से भी अवगत कराया जाए। समय-समय पर कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी दी जाती है, जिनका भारतीय संस्कृति और आस्था में विशेष महत्व है।

इससे पहले “प्रसंग वश” की उप-संपादिका ललिता शर्मा ने छत्तीसगढ़ राज्य के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले स्थित पवित्र शिवरीनारायण (शबरी धाम) से दर्शकों को परिचित कराया था, जहां धार्मिक मान्यता के अनुसार माता शबरी ने भगवान श्रीराम को प्रेमपूर्वक बेर खिलाए थे।

इसी क्रम में इस बार ललिता शर्मा दर्शकों को मध्य प्रदेश राज्य के अनूपपुर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध तीर्थ अमरकंटक की आध्यात्मिक और धार्मिक महत्ता से रूबरू करा रही हैं। इस विशेष प्रस्तुति में उन्होंने श्री नर्मदा उद्गम मंदिर के वंदे महाराज से विशेष बातचीत कर मां नर्मदा के उद्गम स्थल, उसकी पौराणिक मान्यताओं और धार्मिक महत्व की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

अमरकंटक वह पावन तीर्थ है, जहां से मां नर्मदा का उद्गम हुआ माना जाता है। यह स्थान सनातन धर्म के प्रमुख तीर्थों में शामिल है और हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

“प्रसंग वश” के इस विशेष एपिसोड में दर्शक मां नर्मदा उद्गम स्थल के इतिहास, धार्मिक परंपराओं, मंदिर की विशेषताओं तथा सनातन संस्कृति से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण तथ्यों से रूबरू होंगे। न्यूज़ स्केल लाइव का यह प्रयास देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment