Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शासन व प्रतिनिधियों के उदासीनता के बाद श्रमदान कर की जर्जर सड़क की मरम्मत

On: August 15, 2025 12:28 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा(चतरा)। जिले के पत्थलगड़ा व सिमरिया प्रखंड के सिमाने पर स्थित सिमरिया प्रखंड अंतर्गत हुरनाली पंचायत के हुड़मुड़ एवं शिलहट्टी गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान से जर्जर सड़क की मरम्मत की। ग्रामीणों ने बताया कि शिलहट्टी एवं हुड़मुड़ गांव से बलथरवा पत्थलगड़ा प्रखंड सीमाना तक लगभग पांच किलोमीटर सड़क काफी जर्जर हालत में थी, उक्त सड़क की मरम्मती के लिए ग्रामीणों ने प्रखण्ड व जिला प्रशासन के साथ स्थानिय प्रतिनिधियों से भी कई बार गुहार लगाई पर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अंततः निर्णय लिया कि स्वयं श्रमदान कर सड़क की मरम्मत किया जाय। जिसके बाद गुरुवार को दो सौ की संख्या में ग्रामीण इस कार्य के लिए पहुंचे व सड़क पर मिट्टी मोरम आदि डालकर मरम्मत किया। लोगों ने सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को भरकर आने-जाने लायक बनाया गया। ज्ञात हो कि इस सड़क से रोजाना सैकड़ों लोगों का आना जाना रहता है। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जर्जर सड़क होने के कारण लोग हमेशा दुर्घटना के शिकार हो रहे थे। ग्रामीण मदन कुमार, बैजनाथ दांगी, तालेश्वर दांगी, रामेश्वर दांगी, पंकज दांगी, सिकेंन्द्र दांगी ने बताया कि इस सड़क को कई बार इसी गांव के ग्रामीणों के द्वारा श्रमदान से मरम्मत कराया जा चुका है, इस कार्य में ओमकार तिवारी, टीकेश्वर गंझु, अजय कुमार, बिनोद तिवारी, सुनील तिवारी, यमुना दांगी, राजकुमार दांगी, उपेंद्र दांगी, पवन दांगी आदि ने अहम भूमिका निभाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

50 किसानों के बीच निःशुल्क जैविक खाद व कीटनाशक का वितरण, फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष, भव्य आयोजन की तैयारी तेज, अखाड़ों को दी गई विशेष जिम्मेदारी

ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त ने सौहार्द बनाए रखने की अपील, प्रशासन अलर्ट मोड में

भारी वाहनों से लिगा भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी, 15 मिनट तक सायरन बजता रहा, लोगों की पहल से खुला रास्ता

भव्य कलश यात्रा के साथ चौती नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, राम मंदिर में 201 श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा, गूंजा ‘जय माता दी’

लक्षणपुर डैम में डूबे युवक की मौत, परिवार का बुझा चिराग, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया छोटू, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

नवरात्र में उमड़ी आस्था की भीड़, यातायात व्यवस्था पर बढ़ा दबाव, थाना प्रभारी खुद उतरे सड़क पर, लोगों से की सहयोग की अपील

आंदोलनकारियों को मिला कार्यालय, वर्षों का संघर्ष हुआ सफल, जलछाजन कैंपस की चाबी मिलने से खुशी, जल्द होगा सम्मान

प्रतिभा का परचमः 19 में 13 छात्र नवोदय में चयनित, स्कूल की बड़ी उपलब्धि, अभिभावकों व शिक्षकों में खुशी की लहर

रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, बैठक में दिए गए कई दिशा-निर्देश, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

 *पर्व त्योहार को लेकर गुमला नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा पीडब्ल्यूडी बाउंड्री वॉल के बाहर सब्जी मार्केट विक्रेताओं को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा किए गए गड्ढे को भराई कार्य किया गया*

Leave a Comment