Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

षड्यंत्र रचकर सरकार को बदनाम करना चाहती है भाजपा, दंगाइयों के सहारे सत्ता पर होना चाहती है काबिजः जेएमएम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। गोड्डा के भोगनाडीह में विगत 30 जून को हूल दिवस के दौरान हुए हुड़दंग को लेकर प्रदेश का सियासी पारा सातवें आसमान पर है। घटना के बाद गोड्डा में पनपे सियाशी बवाल की आंच राजधानी रांची के बाद चतरा तक पहुंच चुकी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष निलेश ज्ञासेन ने चतरा परिषद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर निशाना साधते हुए विगत 30 जून को होने वाले हुल दिवस कार्यक्रम के दौरान गोड्डा के भोगनाडीह में हुड़दंग के सहारे अपने कुक्कृत के बल पर प्रदेश को अशांत करने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया।

आगे कहा कि भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने षड्यंत्र के तहत अपने संरक्षित गुंडे मंडल मुर्मू व अन्य अपराधियों के सहारे भोगनाडीह में हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिलाकर शांति व्यवस्था भंग करते हुए प्रदेश की अस्मिता और एकता को तोड़ने का प्रयास किया था। लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनके मंसूबे न सिर्फ नाकामयाबहुए, बल्कि विकास के प्रगति पथ पर तेजी से बढ़ रहा झारखंड जलने से बच गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गोड्डा एसपी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुष्टि की गई है कि मंडल मुर्मू व दो अन्य अपराधी हथियार लेकर घूम रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का पूर्व से ही फूट डालो शासन करो की नीति रही है। कभी बीजेपी और उसके नेता हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को लड़वाते हैं तो कभी आदिवासी और गैर-आदिवासी के नाम पर। उन्होंने भाजपा को आदिवासियों का विरोधी बताया है। कहा कि यही कारण है कि आज प्रदेश में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सरना धर्मकोड लागू नहीं होने दे रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा झारखंड में बीजेपी अपना बुनियादी आधार और संरचना पूरी तरह खो चुका है। सबसे खराब स्थिति इनकी संथाल में है। जहां अब ये अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपाई षड्यंत्र रचकर सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, झामुमों के सजग कार्यकर्त्ता किसी भी सूरत में उन्हें सफल नहीं होने देगा। जिला अध्यक्ष ने पूछा है कि मंडल मुर्मू को बताना चाहिए कि विगत 10 दिनों से वह जिस स्कॉर्पियो का इस्तेमाल कर रहे हैं वह किसका है ? उन्होंने कहा है कि भाजपा के लोग झारखंड में शांति व्यवस्था और एकता को भंग कर इसे मणिपुर बनाना चाहते हैं। सरकार किसी भी सूरत में उन्हें सफल नहीं होने देगी। जो लोग भी ऐसे कुकृति में शामिल होंगे उन्हें चिन्हित कर सबक सिखाया जा रहा है। प्रेस कांन्फ्रेंस में जिला सचिव चन्द्रदेव प्रसाद साहू, जिला कोषाध्यक्ष नितेश कुमार राणा, उपाध्यक्ष असलम अंसारी, अमरदीप प्रसाद साहू, सदर प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राम, युवा नेता राहुल यादव, रुपेश यादव, मो. अजहर, बब्लु केशरी समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment