Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वज्रपात के चपेट में आने से तीन बच्चे गंभीर & आपदा से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन

On: May 10, 2025 12:04 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

वज्रपात के चपेट में आने से तीन बच्चे गंभीर

कुंदा(चतरा)। शुक्रवार को कुंदा प्रखंड के लोटवा गांव भुइयां टोली में तेज हवा के साथ वर्षा के हुए बज्रपात के चपेट में आने से तीन बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार बच्चे बरगद पेड़ के नीचे रुके हुए थे। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में किया जा रहा है। घायल बच्चों में लोटवा गांव के सोमर भारती के 8 वर्षीय पुत्र अंकज कुमार,मुंगेशर भारती के 6 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न कुमार एंव रावण भारती के 12 वर्षीय पुत्र साजन कुमार शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी अचानक तेज हवा और वर्षा होने लगा तो बरगद पेड़ के नीचे ठहर गए, तभी बज्रपात हो गई। फिलहाल बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आपदा से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड सभागार में एनडीआरएफ की टीम ने आपदा से बचाव को लेकर शुक्रवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया। जिसमें आपदा के दौरान बचाव के उपाय और जरूरतमंदों को सहायता करने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव, सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रामकुमार सिंह समेत अन्य कर्मी मौजूद थे। एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर उदय सिंह के नेतृत्व में टीम ने आपदा के दौरान राहत और बचाव के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन कर जानकारी दी। माक ड्रिल में गांव घर में स्ट्रक्चर कैसे बनाएं, हाथ टूटने पर सुरक्षित हॉस्पिटल कैसे पहुंचाएं, अचेत पड़ने पर मुंह में ऑक्सीजन देकर कैसे बचाएं, घायलों को एंबुलेंस तक पहुंचाने की जानकारी क्रिया कर दिए गए। इसके अलावा भूकंप के समय सिर ढक ने सुरक्षित स्थान पर जाने समेत कई जानकारी दी गई। मौके पर सहायक अभियंता मनोज कुमार, रोजगार सेवक सत्येंद्र वर्मा, निर्मल दांगी सेमत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

पेड़ पर लाउडस्पीकर से बढ़ा विवाद! दो गुट आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन की पहल से टला बड़ा तनाव

प्रेम प्रसंग बना खून की वजह! यादव मंडल हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त संदेश

बाबर-बाबरी नाम पर मस्जिद निर्माण रोकने की मांग ठुकराई, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

घाटी में मौत बनकर पलटा ट्रक: कार दबने से चालक की दर्दनाक मौत, पत्नी घायल

1051 कलश के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रारंभ, भक्तिमय हुआ क्षेत्र

जीपीएल सीजन-3 की नीलामी संपन्न, अमित कुमार गुप्ता सबसे महंगे खिलाड़ी

बलबल को पर्यटन ग्रेड ‘ए’ में शामिल करने की मांग, सांसद कालीचरण सिंह से कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

मनरेगा योजनाओं में अनियमितता का आरोप, जेसीबी उपयोग पर उठे सवाल

आयुष केंद्र पर लापरवाही का आरोप, औचक निरीक्षण में लटका मिला ताला

महोत्सव में संगोष्ठीः विद्यार्थियों ने जाना क्षेत्र की ऐतिहासिक-पुरातात्विक विरासत

शंख-डमरू वादन, गंगा आरती और ड्रोन शो से सजा इटखोरी महोत्सव; बक्सा डैम में एडवेंचर स्पोर्ट्स का रोमांच

वार्ड संख्या 19 में कुमार अभिषेक का दबदबा: ‘जय श्री राम’ के नारों से गूँजी जनसभा, ‘बेबी वॉकर’ के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब

Leave a Comment