Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

शंख-डमरू वादन, गंगा आरती और ड्रोन शो से सजा इटखोरी महोत्सव; बक्सा डैम में एडवेंचर स्पोर्ट्स का रोमांच

On: February 21, 2026 12:00 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 के शुभारंभ के बाद विपिन मिश्रा एवं समूह द्वारा शंख एवं डमरू वादन से कार्यक्रम की मंगल शुरुआत हुई। माता भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित मुहाने नदी तट पर वाराणसी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देर शाम मानभूम छऊ नृत्य, बुटन देवी एवं दल द्वारा झुमर नृत्य, अनुपम गिरी एवं सुधीर कुमार पाण्डे की गायन प्रस्तुति तथा कर्नाटक के पारंपरिक यक्षगान ने दर्शकों का मन मोह लिया। रात्रि में आयोजित आकर्षक ड्रोन शो ने पूरे आकाश को रोशनी से आलोकित कर दिया। इसके बाद पाईका नृत्य, आरम्भ बैंड (हजारीबाग) तथा रोहित आर.के. ग्रुप एवं नितेश कच्छप की प्रस्तुतियों ने माहौल को और रंगीन बना दिया। महोत्सव के साथ 19 और 20 फरवरी को बक्सा डैम में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक ‘इटखोरी एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्ट 2026’ का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें बनाना राइड, डिस्को एवं रिंगो राइड, कायाकिंग, वेक-बोर्डिंग, जेट स्की सहित कुल आठ प्रकार की वाटर एक्टिविटीज शामिल हैं। प्रशिक्षित विशेषज्ञों की निगरानी में सुरक्षा मानकों के साथ आयोजन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं और पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इससे पूर्व महोत्सव का भव्य उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान, विधायक उज्ज्वल कुमार दास, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी एवं उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह के दौरान इटखोरी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मां भद्रकाली मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया। राजकीय इटखोरी महोत्सव में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यटन गतिविधियों का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है, जिससे क्षेत्र की पहचान और सशक्त हो रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

महोत्सव में संगोष्ठीः विद्यार्थियों ने जाना क्षेत्र की ऐतिहासिक-पुरातात्विक विरासत

वार्ड संख्या 19 में कुमार अभिषेक का दबदबा: ‘जय श्री राम’ के नारों से गूँजी जनसभा, ‘बेबी वॉकर’ के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब

शहरी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम “हैलो वोटर्स” का हुआ आयोजन

मतदान की प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो, इसका ध्यान रखें पदाधिकारी : डॉ ताराचंद

चेकडैम व नहर मरम्मत कार्य में अनियमितता का आरोप, छात्र संघ ने की जांच की मांग

दीदी बाड़ी योजना में घूसखोरी का खेल: 6 हजार लेते रोजगार सेवक रंगे हाथ गिरफ्तार

तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

घर से उठाई गई किशोरी, 40 घंटे में पुलिस ने किया बरामद

नन्ही आलिन बनी मानवता की मिसाल, अंगदान पर भावुक हुए मुख्यमंत्री

जनता दरबार: समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा

अंचल कार्यालय में अमीन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

दनुआ घाटी में फिर भीषण हादसा: एक की मौत, गर्भवती महिला समेत कई घायल; जाम से थमा जीटी रोड

Leave a Comment