Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

वार्ड 19 में चुनावी सरगर्मी तेज, कुमार अभिषेक की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर वार्ड नंबर 19 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी कुमार अभिषेक द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी। सभा के दौरान समर्थकों ने “जय श्री राम” के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। सभा की शुरुआत और समापन दोनों ही चरणों में समर्थकों का जोश देखने लायक था। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग उपस्थित रहे, जिससे वार्ड में चुनावी मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है।

कुमार अभिषेक ने अपने संबोधन में मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, “पहले मतदान, फिर जलपान”। उन्होंने नागरिकों से लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया और कहा कि वार्ड के विकास के लिए मतदान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य वार्ड में सफाई, बिजली, पानी और सड़कों जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने मतदाताओं से क्रमांक संख्या 2 पर स्थित ‘बेबी वॉकर’ चुनाव चिन्ह पर मतदान कर समर्थन देने की अपील की। जनसभा के बाद वार्ड नंबर 19 में चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। समर्थकों का दावा है कि इस बार जनता बदलाव चाहती है और विकास के मुद्दे पर मतदान करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment