Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाकर 40 आरोपित को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

On: November 20, 2024 11:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि मंगलवार को छापेमारी के दौरान कई जगहों से पाइप गन, गोला-बारूद और अन्य घातक हथियार बरामद किए गए।

बारुईपुर पुलिस ने छह अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। बैकुंठपुर में एक आरोपित रज्जाक अली मंडल को गिरफ्तार कर उसके पास से एक लोडेड पाइप गन बरामद की गई। इसी तरह बकुलतला, कुलतली, नरेंद्रपुर, जीवनतला और बसंती थाना क्षेत्रों से कुल नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से जीवनतला और बासंती में पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया।

डायमंड हार्बर में चार स्थानों पर छापेमारी की गई। रवींद्रनगर, महेशतला, कालितला आशुती और बिष्णुपुर थाना क्षेत्रों से कुल आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। बिष्णुपुर में डकैती की साजिश रचते हुए तीन आरोपितों को हथियारों सहित पकड़ा गया। बसीरहाट पुलिस ने बाडुरिया और हरुआ थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। बाडुरिया में तीन अपराधियों को डकैती की योजना बनाते हुए हथियारों और घातक हथियारों के साथ पकड़ा गया।

पश्चिम बंगाल सीआईडी ने पुष्टि की है कि राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में पाइप गन, गोलियां और अन्य अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि यह अभियान अपराध को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया गया। यह छापेमारी अभियान राज्य में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के ट्वीट “56 नहीं 61” से सियासी गलियारे में हड़कंप

प्लांट चोरी कांड का खुलासा, कबाड़ी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार! छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 2 अन्य भी गए जेल

जिले के सभी बच्चों का शिविर लगाकर होगा आधार पंजीकरण, डीसी ने दिए कड़े निर्देश

विद्यालय से चोरी हुई सोलर प्लेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डीटीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला बड़ा चेकिंग अभियान

कुसुम सोलर योजना का 3 HP का मोटर ले उड़े चोर, किसान परेशान

विद्यार्थियों ने व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत के संकल्प के साथ निकाली भव्य रैली

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर हुई बड़ी नियुक्ति, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ेगी जंग

नशा मुक्ति अभियान के दौरान थाना परिसर पहुंचे थे बच्चे

20 हजार रुपये के लेनदेन और एरिया कब्जे को लेकर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, पूर्व LRDC पर लगाया 4 लाख की घूस मांगने का गंभीर आरोप

आकांक्षा परीक्षा और इंटर के शानदार रिजल्ट पर जताई खुशी, छात्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Leave a Comment