Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पद्म भूषण की घोषणा पर मुख्यमंत्री का भावुक संदेश कहा—बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन भारत रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे

On: January 26, 2026 2:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा पर केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि झारखंड की समस्त जनता की ओर से वे इस सम्मान के लिए केंद्र सरकार को हार्दिक धन्यवाद देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व दिशोम गुरुजी का जीवन राजनीतिक सीमाओं से कहीं परे, अनंत तक जाता है। उनका संपूर्ण जीवन समता, समावेशी और सामाजिक न्याय, अस्मिता, आदिवासी पहचान, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा शोषित-वंचित वर्गों के हक और अधिकारों के लिए किए गए विराट संघर्ष का साक्षी रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि यही संघर्ष दशकों की सामाजिक और राजनीतिक लड़ाई के बाद झारखंड को उसका अपना राज्य दिलाने में निर्णायक बना और झारखंडवासियों को ‘झारखंडी’ होने का गर्व मिला।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में यह भी कहा कि झारखंड की जनता के हृदय और विचारों में, तथा लद्दाख से केरल और राजस्थान से असम तक देश के आदिवासी समाज के बीच, भारत मां के सच्चे सपूत स्व बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन भारत रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

*गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने देशभक्ति के जोश के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया |*  

गुमला वन प्रमंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

जिलेभर में श्रद्धा के साथ माता सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भव्य काव्य-सांस्कृतिक आयोजन, साहित्य, संस्कृति और नारी सशक्तिकरण के भाव से सराबोर रहा कार्यक्रम

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित, डालसा के निर्देश पर पीएलवी ने मतदाता अधिकारों की दी जानकारी

हथियारबंद अपराधियों का धावा, एनसीसी साइट पर वोल्वो वाहन फूंका, आम्रपाली कोल परियोजना में दहशत, उग्रवादी धमकियों की पृष्ठभूमि में घटना

🏆 दिशोम गुरु को राष्ट्र का नमन, लोककल्याण के लिए शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 42 ने कराया स्वास्थ्य जांच

दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया

वीबी–जी राम (ग्रामीण) कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, भाजपा नेताओं ने सरकार की योजनाओं पर रखा पक्ष

अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा शान-ओ-शौकत से मनाएगी 77वां यौम-ए-जम्हूरिया, चार-चार स्थानों से लहराएगा तिरंगा परचम

मारपीट मामले में मौत की अफवाह बेबुनियाद, दोनों घायल सुरक्षित, पुलिस व सामाजिक संगठनों की अपील—अफवाहों से बचें, कानून-व्यवस्था में सहयोग करें

Leave a Comment