Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विशेष लोक अदालत को लेकर भूमि एवं राजस्व पदाधिकारियों संग हुई बैठक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला: झालसा रांची के आदेशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला ध्रुव चंद्र मिश्र के निर्देश पर आगामी 29 जून 2024 को होने वाले विशेष लोक अदालत , जिसमें विशेष कर भूमि एवं राजस्व के ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन के लिए स्थाई लोक अदालत गुमला के सदस्य के द्वारा भूमि और राजस्व से संबंधित सरकारी पदाधिकारीयों से कैंप किया जा रहा है। जिसमे आज दिनांक 22-06-24 को स्थाई लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह के द्वारा अंचल गुमला में अंचल अधिकारी एवं अंचल निरीक्षक के साथ कैंप किया गया । कैंप में आगामी29 जून शनिवार को होने वाले विशेष लोक अदालत के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन हो इसके लिए लोगों से संपर्क बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया ।अंचल अधिकारी द्वारा बताया गया कि आगामी विशेष लोक अदालत के लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा मामले निष्पादित हो इसके लिए कार्य किया जा रहा है आज 50 मामले पर विचार भी किए गए ।इस कैंप में स्थाई लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह अंचल अधिकारी हर्ष कुमार, अंचल निरीक्षक मनीष कुमार आदि उपस्थित थे ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment