कॉलिंग से लेकर ऑनलाइन काम तक प्रभावित, उपभोक्ताओं ने नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की
मयूरहंड (चतरा)। चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जियो नेटवर्क की खराब सेवा से उपभोक्ताओं को इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में नेटवर्क कमजोर रहने के कारण मोबाइल से कॉल करने और बातचीत करने में दिक्कत हो रही है।
उपभोक्ताओं के अनुसार कई बार जरूरी कॉल कनेक्ट ही नहीं होती। कॉल कनेक्ट होने के बाद आवाज कट-कटकर सुनाई देती है और बातचीत के दौरान ही कॉल बाधित हो जाती है। नेटवर्क की समस्या के कारण लोगों के जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि मोबाइल नेटवर्क कमजोर रहने से ऑनलाइन कार्य, बैंकिंग से जुड़ी गतिविधियों और आपसी बातचीत में परेशानी हो रही है। रिचार्ज कराने के बावजूद बेहतर नेटवर्क सेवा नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने संबंधित कंपनी के अधिकारियों से क्षेत्र में नेटवर्क व्यवस्था की जांच कराने और तकनीकी समस्या को जल्द दूर करने की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि नेटवर्क सेवा में सुधार होने से लोगों को कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा सुचारु रूप से मिल सकेगी।



















Total Users : 1138434
Total views : 2963871