Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घायल लक्ष्मण दांगी की मदद को आगे आए सांसद और विधायक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

छत से गिरकर हुए थे गंभीर रूप से घायल, प्रतिनिधियों ने घर पहुंचकर फल और आर्थिक सहायता सौंपी

पत्थलगड़ा (चतरा)। करीब 10 दिन पूर्व छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय निवासी शिवदयाल महतो के पुत्र लक्ष्मण दांगी की स्थिति की जानकारी मिलने पर चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह और सिमरिया विधानसभा विधायक कुमार उज्जवल दास ने बुधवार को आर्थिक सहायता भेजी।

परिजनों के अनुसार लक्ष्मण दांगी छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका करीब 10 दिनों तक अस्पताल में इलाज चला। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज के बाद उन्हें घर लाया गया है। हालांकि अभी भी उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है और स्वास्थ्य लाभ जारी है।

परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सांसद कालीचरण सिंह और विधायक कुमार उज्जवल दास ने अपने प्रतिनिधि आशीष दांगी और मुकेश दांगी को लक्ष्मण दांगी के घर भेजा। प्रतिनिधियों ने उनके परिजनों को फल और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई तथा घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सांसद और विधायक की ओर से मिली सहायता के लिए लक्ष्मण दांगी के परिजनों ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में मिली इस मदद से परिवार को काफी संबल मिला है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment