Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने महागठबंधन के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन, कहा विकास, रोजगार और विस्थापन मुद्दा है पार्टी का, भाजपा अपनी हार देखते हुए प्रत्याशी बदला है

On: May 16, 2024 9:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने महागठबंधन के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन, कहा विकास, रोजगार और विस्थापन मुद्दा है पार्टी का, भाजपा अपनी हार देखते हुए प्रत्याशी बदला है

न्यूज स्केल संवाददात
टंडवा(चतरा)। गुरुवार को टंडवा प्रखंड मुख्यालय के शाहिद चौक के समीप चंदन गुप्ता के घर में झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव द्वारा महागठबंधन के चुनाव कार्यालय का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। वहीं महागठबंधन कार्यकर्ताओ को जीत को लेकर हुंकार भरी। पूर्व मंत्री ने कहा कि पुरे देश में इंडिया गठबंधन का बोलबाला एवं लहर है, जो विकास, रोजगार एवं विस्थापन के मुद्दे पर बात करती है। उन्होंने ने कहा की चतरा लोकसभा के महागठबंधन उम्मीदवार केएन त्रिपाठी एक अनुभवी शख्सियत हैं। वे झारखंड के पूर्व मंत्री भी रह चुके है इस बार चतरा का बदलाव होकर रहेगा और श्री त्रिपाठी की जीत सुऩिश्चित है। इसके लिए राजद, झामूमो, कांग्रेस व अन्य दलों के कार्यकर्ता उनके जीत के लिए गांव-गांव में लगे हुए है। श्री साव ने कहा कि चतरा लोकसभा क्षेत्र में सीसीएल, एनटीपीसी जैसी बहु कंपनिया संचालित है जहां हजारों लोग नौकरी, मुवावजा एवं विस्थापन हुए हैं। युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे है। उन्होंने लोगो को अवगत कराया की श्री त्रिपाठी इन कंपनियों के विरुद्ध लोकसभा में विस्थापन रोजगार के मुद्दो को उठाने का काम करेंगे। इस लिए कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह हाथ छाप पर बटन दबाकर जीत दिलाएं। श्री साव ने कहा की एनडीए का पहिया ध्वस्त हो चुका है। एनडीए का 400 पार का सपना अधूरा रह जायेगा। चतरा में पूरे 10 वर्ष एक ही पार्टी के सांसद को लोगों ने देखा है। जो हमेशा जनता से दूर रहें इस बार जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी हार को देखते हुए प्रत्याशी बदला है। मौके पर गोविंद पंडा प्रखंड महासचिव, राजद प्रखंड अध्यक्ष नीरज तिवारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रवि गुप्ता, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष आशिक अंसारी, चंद्रदेव साहू, तिलेश्वर साव, जागेश्वर दास, उपेंद्र यादव, सुबेश राम, कामेश्वर यादव, समेत महागठबंधन कें कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

28 दिनों से लापता दिव्यांग किशोरी का शव बरामद, कई सवालों के घेरे में मामला

*बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना वसंत पंचमी उत्सव, बच्चों का हुआ ‘विद्यारंभ संस्कार’*

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Leave a Comment