Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जेपी भाई पटेल ने कोलियरी मजदूर संघ एवं झामुमो के पदाधिकारियों संग की बैठक, कहा हज़ारीबाग़ इस बार इतिहास लिखने जा रहा है

On: April 29, 2024 9:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लिया। सर्वप्रथम उन्होंने बड़कागांव के उरीमारी में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों संग बैठक की। मजदूर संघ के इस बैठक में उन्होंने मजदूरों के साथ संवाद स्थापित किया। मजदूरों ने केंद्र सरकार की नीतियों पर रोष जताते हुए कहा कि सरकार मजदूरों की अब एक नहीं सुन रही है। जय प्रकाश पटेल ने कहा कि कांग्रेस के सरकार में आने के बाद मजदूरों को सबसे पहले उनका हक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यायपत्र में कांग्रेस ने मजदूरों के साथ न्याय करने की बात कही है जो हमारी प्राथमिकता होगी। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर इंडिया गठबंधन को जिताने का संकल्प लिया। बैठक के बाद श्री पटेल ने उरीमारी पंचायत के पूर्व मुखिया शहीद निर्मल यादव के स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात उन्होंने उरीमारी चेक पोस्ट के समीप झारखण्ड के महान क्रांतिकारी भाईयों सिद्धू कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम झारखण्ड के शहीदों की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। उनलोगों ने जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। अब हम इस लड़ाई को जारी रखेंगे। दोपहर में उन्होंने झामुमो द्वारा आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा हुई। झामुमो के जिला प्रभारी संजीव बेदिया ने यहां उनका फूल माला पहना कर स्वागत किया। बैठक के दौरान जेपी भाई पटेल ने आरक्षण खत्म करने वाली बात पर भाजपा को जम कर लताड़ा। उन्होंने कहा कि अमित शाह भूल जाएं कि आरक्षण अभी खत्म कर सकते हैं। आरक्षण पर हमला देश के संविधान पर हमला है। जनता इसे बिल्कुल माफ नहीं करेगी। इस चुनाव में जनता हज़ारीबाग़ लोकसभा से कांग्रेस को जीता कर इतिहास लिखने का काम करेगी। इस दौरान राजू यादव, (राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन सचिव) सुजीत पटेल, महादेव बेसरा, सीताराम किसकु, चरका करमाली, धर्मदेव करमाली, लालू महतो, वासुदेव गोप, राजेंद्र यादव, आरके भगत, झामुमो के संजीव बेदिया, मुकेश रावत, उदय अग्रवाल, हीरा लाल बेदिया, रोहन बेदिया, रेशमी हशा, सोना राम मांझी, सत्येंद्र यादव, तिलेस्वर साहू, जगदीश साहू आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभनालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में मंडल कारा, लोहरदगा परिसर में 12 मई 2026 को मंडल कारा के बंदियों के परिजनों को कानूनी सहायता, सुगम मुलाकात तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से *”मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र”* की शुरुआत की गई। इस दौरान डालसा सचिव श्री मनोरंजन कुमार, प्रभारी जेलर मो सोनू एलएडीसीएस चीफ श्री नसीम अंसारी सहित जेल के पुलिस बल व पीएलवी उपस्थित थे। डालसा सचिव ने बताया कि इस सहायता केंद्र का उद्देश्य बंदियों के परिजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, बंदियों से सुगम मुलाकात सुनिश्चित कराना, उनके समस्याओं का समाधान करना और न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। वहीं डालसा सचिव ने बताया कि इस केंद्र में पीएलवी की भी नियुक्ति की गई है। जो मंडल कारा, लोहरदगा के बंदियों से मुलाकात करने पहुंचे उनके परिजन या परिचित को कानूनी जानकारी और सहायता प्रदान करेंगे। साथ ही बंदी से मुलाकात करने आए लोगों से उनका विवरण तालिका में अंकित करेंगे। जिसमें मुलाकात करने आने वाले का नाम, पता, किससे मुलाकात करनी है, मामले का विवरण, पुलिस स्टेशन, न्यायालय जहां मामला लंबित है. मामले का चरण, सुनवाई की अगली तारीख, कानूनी सहायता अंतर्गत वकील की जानकारी सहित अन्य जानकारी तालिका में अंकित करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र के संचालन के लिए आवश्यक स्थान और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर और मुलाकात स्थल का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल और बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मंडल कारा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुलाकात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि परिजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

Leave a Comment