Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नक्सल प्रभावित गड़िया-अमकुदर पहुंचे डीसी व एसपी, मतदाताओं को किया जागरूक, कहा भयमुक्त माहौल में होगा लोकसभा चुनाव 2024, गांव में ही होगा मतदान केंद्र

On: April 27, 2024 11:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/कान्हाचट्टी। लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत में वृद्धि के साथ निष्पक्ष व शान्ति पूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन हर ठोस कदम उठा रही है। इसी के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय, सीआरपीएफ 190 बाटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार, एसडीओ चतरा सुरेन्द्र उरांव के साथ अति नक्सल प्रभावित कान्हाचट्टी प्रखंड के गड़िया-अमकुदर, पथेल व सिकिद के मतदाताओं को जागरूक करने पहुंचे। इसके अलावे बीके प्लस टू उच्च विद्यालय, तुलबुल, करमा, केन्दुवा सहोर, गड़िया बेंगो, सिकिद समेत अन्य बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होने कहा 20 मई 2024 को मतदान दिवस के दिन बूथ पर मतदाताओं के लिए विद्युत, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया। अति नक्सल प्रभावित गड़िया-अमकुदर, सिकिद, अमकुदर, पथेल, धवैया सहित अन्य गांवों में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मतदाओं को मताधिकार के बारें में जानकारी दी गई। साथ ही मतदाताओं को मतदाता शपथ भी दिलाया गया। उपायुक्त ने कहा कि झारखंड अलग होने के बाद पहली बार गड़िया, सिकिद और पथेल मतदान केन्द्र पर संबंधित गांव के मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसकी जानकारी ग्रामीणों को जैसे ही मिली लोग काफी उत्साह में दिखे। वहीं उपायुक्त ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निर्भीक होकर फोन के माध्यम से या कार्यालय आकर अपनी बातों को रख सकते है। आपकी समस्या को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कर्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि इससे पूर्व इन तीन गांवों के मतदाताओं को 11 से 13 किलोमीटर दूरी तय कर मतदान करना पड़ता था। एसपी श्री पाण्डेय ने कहा कि आप सभी मतदाता निर्भिक एवं भयमुक्त होकर मतदान करें। जिला एवं पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए तैयार है। किसी के बहकावे में न आएं। निरीक्षण के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कान्हाचट्टी प्रखंड सभागार में बीएलओ, शिक्षक और मतदाताओं के साथ बैठक कर मत के अधिकार के बारे में बताया और सभी को मतदाता शपथ भी दिलाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिला मुख्यालय समेत प्रखंडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

जिले में सरस्वती पूजा धूमधाम से आयोजित

Leave a Comment