न्यूज स्केल संवाददाता
हजारीबाग। झामुमो हजारीबाग जिला समिति की बैठक हजारीबाग लोकसभा के महा गठबंधन प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल के साथ हुई। जिसकी अध्यक्षता केन्द्रीय सचिव सह झामुमो हजारीबाग के मुख्य संयोजक संजीव कुमार बेदिया एवं संचालन पूर्व जिला सचिव सह संयोजक मंडली सदस्य नीलकंठ महतो ने किया। बैठक में श्री पटेल ने कहा की यह चुनाव देश के संविधान, आरक्षण, गरीब-मजदूर और किसान को बचाने के लिए है। विदेशों से कला धन लाकर गरीबों को 15 लाख देने समेत अनेकों वादे किए, लेकिन उन वादों पर खरा नहीं उतर पाई मोदी सकरकार। आज पूरा देश महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। मोदी जी गरीब का बेटा कहकर प्रधानमंत्री बने और देश की संपत्ति पूंजीपतियों को बेच रहे हैं। एक ओर पूंजीवादी प्रत्याशी है तो दूसरी ओर आंदोलनकारी का बेटा है। वहीं श्री बेदिया ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा में बदलाव की लहर है। जय प्रकाश को गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त हो चुका है और जीत सुनिश्चित है। हजारीबाग जिले में हमारा संगठन काफी मजबूत है। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक लाखों की संख्या में कार्यकर्ता सक्रिय हैं। जिसका लाभ महागठबंधन प्रत्याशी को मिलेगा। बैठक में उपरोक्त के साथ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, मो. इजहार, संजय सिंह, नईम राही,देबीराम हेंब्रम, सुनील शर्मा, रवि सिंह,बिरेंद्र राणा महताब हुसैन, बालकुमार महतो, राजा मोहम्मद,मनोहर राम, लाखन लाल महतो, यासीन खान,आनंद मरांडी मो अख्तर, सुरेंद्र बंडो, सलीम अंसारी, चंदन सिंह अख्तर हाशमी, कमाल कुरैशी, अनन्या मुखर्जी, मोसरफराज, इफ्तेखार अहमद (टिंकू) उज्ज्वल सिंह, तराना परवीन, रेशमी टुडू, कपिलदेव चौधरी, संजय प्रजापति, राणा खान, यासीन अंसारी,स्वेता तिवारी, गीता देवी, मनीषा तिवारी, रविन्द्र नथ महतो कौसर हुसैन, अनवर हुसैन, श्रीनाथ महतो, लखी राम मांझी, अनुरग बर्मन, रोहित राम, जगदीश चंद्र यादव, कुर्बान अंसारी समेत हजारों की संख्या में बूथ स्तर से जिला स्तर के नेता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
पूंजीपति और आंदोलनकारी के बेटे के बीच है जंगः जेपी पटेल
By newsscale
On: April 27, 2024 8:37 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1258892
Total views : 3122190