न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। चतरा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार सिंह (एमडी एम्स नई दिल्ली ) शुक्रवार को अपना नामांकन समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी रमेश घोलप के समक्ष दाखिल किया। इससे पूर्व चतरा जिला मुख्यालय स्थित जतराहीबाग होटल सेलिब्रेसन इन से फांसी तालाब तक रोड़ शो किया गया। इसके उपरांत डॉ. सिंह ने नामंाकन का प्रपत्र जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष दाखील किया। वहीं नामांकन के उपरांत डॉ. सिंह ने पत्रकारों से कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 का यह चुनाव चतरा लोकसभा क्षेत्र की जनता के आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला चुनाव है। चतरा लोकसभा की जनता को शिक्षित व कर्मठ सांसद चाहीए और जनता ने तय कर लिया है। मैं पिछले दो वर्ष से चतरा, पांकी, लातेहार, मनिका व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने को लेकर कार्य करते हुए समाजसेवा के जरिए जरूरतमंदों को निःशुल्क दवा व चश्मा वितरण करने के साथ आंख का ऑपरेशन करने का काम किया है। आदि हमे जनता मौका देती है तो शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष रुप से कार्य कर एक आर्दश संसदिया क्षेत्र बनाएंगे।
प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक ने चतरा से किया निर्दलीय नामांकन, कहा लोकसभा चुनाव 2024 का यह चुनाव जनता के आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है, रोड़ शो उमड़ा जन सैलाब
By newsscale
On: April 26, 2024 11:06 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1258892
Total views : 3122190