Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विधायक के विवादित बयान, कहा मुझे शक है राहुल गांधी का जन्म नेहरू परिवार में हुआ है, पहले अपना डीएनए चेक कराएं

On: April 26, 2024 3:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल सोशल डेस्क
वायनाड। लोकसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है। वैसे-वैसे राजनीतिक परा बढ़ने के साथ नेताओं के बीच विवादित बयानों का दौर तेज होने लगा है। इसी कड़ी में केरल में लेफ्ट पार्टी के विधायक पीवी अनवर ने कथित तौर पर राहुल गांधी को अपना डीएनए टेस्ट कराने और नाम से गांधी उपनाम हटाने की सलाह दे दी है। साथ यहां तक कह दिया है कि मुझे शक है कि राहुल गांधी का जन्म नेहरु परिवार में हुआ है। वहीं पीवी अनवर के इस विवादित बयान का कांग्रेस ने कड़ा विरोध करते हुए चुनाव आयोग से विधायक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। कुछ ऐसा कहा है जिससे नया राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। बीते सोमवार की रात केरल के पलक्कड़ जिले में आयोजित एक चुनावी रैली में राज्य के नीलांबुर से विधायक पीवी अनवर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के डीएनए का जिक्र किया था। ज्ञात हो कि श्री गांधी केरल के वायनाड सीट से सांसद हैं और 2024 में भी यहीं से चुनाव लड़ रहे हैं। अनवर ने कथित तौर पर कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के डीएनए का परीक्षण किया जाना चाहिए। इसके साथ ही विधायक ने राहुल गांधी को नाम से गांधी शब्द हटा लेने की भी सलाह दी है।

केरल के सीएम की राहुल गांधी ने की थी आलोचना

बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी केरल के सीएम पिनाराई विजयन पर लगातार हमलावर हैं। श्री गांधी ने कहा था कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वर्तमान सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में हो सकते हैं, तो केंद्र की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के कई आरोपों के बावजूद भी केरल के मुख्यमंत्री के प्रति नरम रुख क्यों अपनाए हुए है। वहीं इसी के बाद लेफ्ट विधायक अनवर ने राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया है। विधायक अनवर के बयान पर केरल कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एमएम हसन ने चुनाव आयोग में शिकायत दी है और वामपंथी विधायक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस सांसद के मुरलीधरन ने कहा है कि सीएम विजयन द्वारा अनवर को खुला छोड़ा जा रहा है। जबकी सांसद सुधाकरन ने कहा है कि सीएम विजयन के पास अब कोई क्लास नहीं है और अब उनकी लोकप्रियता खत्म हो गई है। राज्य के सीएम पिनाराई विजयन ने पूरे मामले पर कहा है कि यदि आप किसी की आलोचना करेंगे तो आपको इसका प्रतिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यह न सोचें कि वह आलोचना से ऊपर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

78 साल बाद भी पांच गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

नो इंट्री उल्लंघन और रैश ड्राइविंग पर प्रशासन सख्त, दो वाहन ब्लैकलिस्ट

चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी ने थाना का किया निरीक्षण

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

बाइक सवार दंपति पर फायरिंग: पत्नी की मौत, पति घायल, पति समेत ससुराल वालों पर FIR!

लोहरदगा: गौमाता को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग, हस्ताक्षर अभियान के साथ अनुमंडल कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

भीषण गर्मी में प्यास से तड़पता मोर गांव पहुंचा, ग्रामीण ने बचाई जान

महिला पर्यवेक्षिका में चयनित रानी बॉबी कुमारी को घर पहुंचकर दी गई बधाई

Leave a Comment