Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक, कहा भाजपा आज के समय में वाशिंग पाउडर बन गई है 

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता

इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचवटी प्लाजा होटल में महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें विशेष रुप से महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी श्री त्रिपाठी उपस्थित थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने की बात कही। वहीं पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा ने कहा कि श्री त्रिपाठी एक योग्य एवं स्थानीय उम्मीदवार हैं। इनकी जीत सुनिश्चित है, यहां की जनता स्थानीयता की मांग को लेकर श्री त्रिपाठी के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से जीत दर्ज कराएगी। साथ ही उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को अपना खतियान दिखाने का बात कही। तभी पता चल जाएगा कि कौन उम्मीदवार यहां का स्थानीय है। जबकी कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि आज के समय में भाजपा वाशिंग पाउडर बन गई है, कोई भी दोषी अन्य पार्टी से भाजपा में आ जाए वह गंगा नहा लेता है और पार्टी में जाते ही शुद्ध हो जाता है। मैं विकास करने के लिए आया हूं राज करने के लिए नहीं। मौके पर बाल गोविंद राम, राम अधिन यादव, जागेश्वर यादव, अनिल सिंह, मोहम्मद गुलाम समेत भारी संख्या में गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में सेवा संपुष्टि को लेकर बैठक, 42 कर्मियों की सेवा संपुष्टि पर लगी मुहर

80 लाख की शराब लेकर निकला ट्रक चौपारण में मिला खाली, कुएं से बरामद शव की पहचान चालक के रूप में हुई; शराब माफिया की हत्या की आशंका

पंचायत समिति की बैठक: प्रमुख ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

DC का जनता दरबार: नेत्रहीन व्यक्ति को मिलेगा आवास, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, परोरिया ने महज 31 गेंदों में 98 रन बनाकर नोवाखाप को हराया

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई शपथ; दो प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

Leave a Comment