न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। चतरा संसदीय क्षेत्र से चतरा जिले के पूर्व पत्रकार मुकेश कुमार यादव भी चुनाव लड़ेंगे। उन्होने बताया कि जय महाभारत पार्टी से टिकट मिला है। मै चतरा जिले का स्थानीय व खतयानी भी हूं। चतरा संसदीय क्षेत्र में हमेशा बाहरी लोग चुनाव जीतते आए हैं और अपनेा पेट भरने का काम किया है। वहीं आज स्थिति ऐसी बन गई है कि कई प्रत्याशी स्थानीय साबित करने में जुटे हैं। जबकि इसी लोकसभा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के निवासी अरुण कुमार यादव भाजपा समर्थित जदयू पार्टी से वर्ष 2009 में चुनाव लड़े थे। लेकिन उस समय बाहरी निर्दलीय प्रत्याशी को जीता कर लोकसभा भेजा गया। आज पुनः स्थानीय के नाम पर बाहरी सत्ता में काबिज होने की तयारी में हैं। लेकिन सच पूछा जाए तो एक वर्ग स्थानीय व पीछड़ों को आगे देखना नही चाहते हैं। सिर्फ चुनावो के समय बड़े-बड़े वादे करके भूलते रहे हैं। श्री यादव ने चतरा संसदीय क्षेत्र की आम जनता से एक बार मौका देने की अपील की हैं।

















Total Users : 1258892
Total views : 3122190