Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने किया नामांकन दाखिल, कहा चमरा लिंडा ने नादानी की है, छोटे भाई है माफ कर दिया

On: April 26, 2024 7:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आदिवासी विरोधी पार्टी है भाजपा, राहुल गांधी रोटी कपड़ा और मकान के लिए केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को बाहर करने की लड़ाई लड रहे हैं

झारखण्ड/गुमला: लोहरदगा लोकसभा सीट से आज गुरूवार को नामांकन के आखिरी दिन में कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने अपना नामांकन दाखिल किया वहीं इसके पूर्व मौके पर गुमला जिला कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे सुखदेव भगत ने कहा कि लोकतंत्र की इस लड़ाई में वे पूरी जीत हासिल करने के लिए चुनाव मैदान में हैं उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा द्वारा गठबंधन को दरकिनार करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं उन्होंने कहा कि चमरा लिंडा ने नादानी की है इसलिए उन्हें माफ कर रहा हूं वे हमारे छोटे भाई है भगवान उनको सही राह दिखाएं उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के राहुल गांधी जी संविधान को बचाने और गरीब मजदूर और किसान के लिए केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरे दमखम के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन से देश भर में चुनावी मैदान में कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ और जीतने के लिए चुनाव मैदान में हैं वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासी विरोधी पार्टी है और कॉरपोरेट जगत के लिए काम करती है लेकिन कांग्रेस पार्टी आम लोगों को रोटी कपड़ा और मकान के लिए काम करते हुए आई है उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस कमेटी के साथ झामुमो विधायक भूषण तिर्की सहित राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी लोहरदगा प्रत्याशी सुखदेव भगत के लिए गठबंधन का धर्म निभाते हुए नामांकन दाखिल करने में उपस्थित हो रहें हैं यह सबसे बड़ी बात है कि झामुमो विधायक चमरा लिंडा ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है जबकि उन्हें सोचना चाहिए कि देश में सत्तासीन भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। नामांकन में झारखण्ड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कांग्रेस के मंत्री रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधू तिर्की, सहित अन्य नेताओं विधायक ने नगर भवन में कांग्रेस झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित किया वहीं चुनाव प्रभारी रमेश कुमार चीनी वरिष्ठ नेता भी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

28 दिनों से लापता दिव्यांग किशोरी का शव बरामद, कई सवालों के घेरे में मामला

*बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना वसंत पंचमी उत्सव, बच्चों का हुआ ‘विद्यारंभ संस्कार’*

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Leave a Comment