Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मतदाता जागरूकता रैली में शामिल हुए छात्र, मत के महत्व की दी गई जानकारी

On: April 26, 2024 9:25 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जिला क्रीड़ा पदाधिकारी व जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के नेतृत्व में छात्रों ने किया 2 किमी पैदल मार्च 

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/इटखोरी। बुधवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय स्थित जतराहीबाग चौक से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक करीब 2 किलो मीटर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। वहीं इटखोरी प्रखंड मुख्यालय में भी बीडीओ सोमनाथ बंकीरा के नेतृत्व में साईकिल रैली निकाल कर मतदान के प्रति लोगों को जागरुक किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित छात्रों के पैदल रैली का नेतृत्व जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय व जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अरुणा प्रसाद ने किया। जागरूकता रैली में विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ कई मतदाताओं ने भाग लिया। जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने रैली के स्टेडियम पहुंचने के पश्चात छात्र-छात्राओं को अपने जानने, पहचानने वालों करीबी लोगों को मत के प्रति जागरूक करने की बात कही। उन्होने कहा इस लोकतंत्र में हर एक मत का महत्व है। ज्ञात हो कि उपायुक्त् सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के दिशा निर्देशन में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस के नाक के नीचे 1 करोड़ की लूट: थाने से चंद कदम की दूरी पर व्यापारी से छीना 1 किलो सोना!

78 साल बाद भी पांच गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

नो इंट्री उल्लंघन और रैश ड्राइविंग पर प्रशासन सख्त, दो वाहन ब्लैकलिस्ट

दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी ने थाना का किया निरीक्षण

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

दर्दनाक सड़क हादसा: वायु सेना के जवान की दुखद मौत, ढाई महीने की बेटी से मिलने छुट्टी पर आए थे घर!

सनसनी: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप!

बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

Leave a Comment