Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामनवमी के बीच बड़ा हादसा: सिंचाई के लिए नदी में खोदे गए गड्ढे में डुबी पांच बच्ची, दो की हुई मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
चतरा/हंटरगंज। रामनवमी की धूम के बीच चतरा जिला से हंटरगंज थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सिंचाई के लिए नदी में खोदे गए गड्ढे में डूबने से पांच बच्चियां डूब गई। जिसमें 3 ने किसी तरह अपनी जान बचा ली। वहीं 2 की मौत मौके पर ही डूबने से हो गई। बताया जा रहा है कि सभी बच्चियां नहाने के लिए गई थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी बच्चियां हंटरगंज के डाहा गांव की रहने वाली हैं और सभी सिंचाई के लिए नदी में बनाए गए गड्ढे में नहाने के लिए गई थी। इसी बीच अचानक सभी डूबने लगी। लेकिन तीन बच्चियों ने किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रही और अपनी जान बचा ली। लेकिन दो अन्य डूब गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी लेते हुए दोनो के शव को कब्जे में कर चतरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुरे गांव में रामनवमी की खुशी गम में तबदील हो गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मगध-आम्रपाली टेरर फंडिंग मामले में 12 दोषियों को सजा

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

Leave a Comment