Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उत्पाद विभाग ने करीब ढ़ाई लाख के अवैध अंग्रेजी व जहरीली शराब किया जब्त, दो गिरफ्तार

On: April 17, 2024 8:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
चतरा। उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयरी टोला और राजपुर बाजार से उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू के पर्यवेक्षण में छापामारी अभियान चलाकर करीब तीन लाख रुपये के अवैध जहरीली नकली शराब बरामद करने के साथ दो को गिरफ्तार किया है। दो पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अुनसार गिरफ्तार कैलाश दांगी और उसके पुत्र संजय दांगी फार्च्यून दुकान में नकली जहरीली शराब की तस्करी और निर्माण का धंधा संचालित करते थे। उत्पाद अधीक्षक श्री साहू ने बताया कि बिहार के गया में पहले चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव और रामनवमी पर्व के मद्देनजर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रमेश घोलप ने 17 से 19 अप्रैल शाम पांच बजे तक पूरे जिले में ड्राई डे घोषित कर रखा है।ऐसे में जिले में शराब की खरीद-बिक्री और सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके बावजूद गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुर बाजार के एक फॉर्च्यून दुकान में अवैध तरीके से देशी व विदेशी शराब स्टॉक कर उसे बिहार में खपाने की तैयारी चल रही है। साथ ही अवैध रूप से नकली शराब निर्माण और पैकिंग किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्पाद अवर निरीक्षक अभिषेक आनंद व सहायक उत्पाद निरीक्षक आशीष कुमार पांडेय समेत पुलिस बल के साथ छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें राजपुर बाजार में संचालित कैलाश दांगी के फार्च्यून दुकान में छापामारी कर अवैध रुप से स्टॉक किए गए किंगफिशर और गॉडफादर कंपनी के बड़े पैमाने पर बियर के साथ विदेशी शराब जब्त किया गया। साथ ही मौके से गिरफ्तार दुकान संचालक ने पूछताछ में शराब के अन्य अवैध स्टॉक कोयरी टोला स्थित घर में रखे होने की बात कही। इसके बाद टीम ने उसके घर में भी छापेमारी कर घर से भी देशी विदेशी शराब और बियर की स्टॉक जब्त करते हुए अवैध कारोबार में संलिप्त उसके पुत्र संजय दांगी को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार कैलाश के दुकान और उसके घर से करीब एक लाख 80 हजार रुपये का किंगफिशर और गॉडफादर कंपनी का 1272 बोतल अवैध स्टॉक किया गया बियर व करीब 57 हजार रुपये के 261 बोतल में बंद करीब 61 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है। उत्पाद अधीक्षक ने आगे बताया कि अभियान के दौरान अवैध कारोबारी का मास्टरमाइंड पुत्र सत्येंद्र दांगी मौके से भाग निकला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अंचल निरीक्षक ने दिया योगदान

शबरी पूजा को लेकर भुइया समाज की आवश्यक बैठक आयोजित

हायवा की चपेट में आने से मजदूर गंभीर, सड़क जाम से भारी वाहनों का परिचालन ठप

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, कस्तुरबा विद्यालय नामांकन हेतु ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ

बलबल मेला ड्यूटी से लौट रहे आईआरबी जवान अनिल रजक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पांच दिनों से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव नवरत्नपुर डैम से बरामद, गांव में मातम

श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

विभावि इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, रामगढ़ और जे.जे. कॉलेज ने दर्ज की जीत

गांव में साहिवाल नस्ल के बछड़े-बछड़ियों की काफ रैली आयोजित

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम (22वां) आयोजित

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति से संबंधित आधिकारिक सूचना/नोटिस जारी

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र-छात्राओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Leave a Comment