राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति लोहरदगा के संचालन हेतु नये कोर कमिटी का पुनर्गठन कर सदस्यों का हुआ चयन

Anita Kumari
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा: राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति लोहरदगा का कोर कमिटी का पुनर्गठन करके नये कोर कमिटी सदस्यों का चयन हुआ। कोर कमिटी के सभी सदस्यों द्वारा पहले बैठक कर निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कमिटी सदस्य फूलदेव भगत ने की, जिसमें सभी कोर कमिटी के उपस्थिति में कोर कमिटी सदस्य की सहमति से राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा लोहरदगा के सदस्यों का चयन किया गया। राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति लोहरदगा द्वारा कोर कमिटी ने जिला समिति के संचालन हेतु तीन वर्ष के लिए चयनित किया गया। जो 1 अप्रैल 2024 से 1 अप्रैल मार्च 2027 तक के लिए अवधि कार्य मान्य रहेगा। इसी का 4 अप्रैल 2024 दिन गुरूवार को एम जी रोड वीर शिवाजी चौक स्थित झखरा कुम्बा सभागार में संरक्षक सह कोर कमिटी सदस्य बिरसा उरांव, फूलदेव भगत, अमरनाथ भगत, बुधराम उरांव व सुधु भगत के संयुक्त तत्वावधान में सभी चयनित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित की गई। उपस्थित सभी नवनियुक्ति सदस्यों को पुष्प माला, शपथग्रहण और डेयरी देकर सम्मानित किया गया। कोर कमिटी के दो तिहाई सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से नामित जिला सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने क्रमबद्ध समाहित किया गया। 1 अप्रैल 2024 से 1 अप्रैल 2027 तक सामाजिक धार्मिक गतिविधियों का संचालन बायलॉज के मध्यनजर रखते हुये कार्यों का निर्वहन करेंगे। चयनित सदस्यों में जिला पदाधिकारी अध्यक्ष सोमदेव उरांव, उपाध्यक्ष कृष्णा भगत, सचिव सुकेन्द्र उरांव, कोषाध्यक्ष मगलदास उरांव, धर्म गुरू फूलकेश्वर उरांव, धर्म गुरू सहायक पंकज उरांव, मिडिया प्रभारी नूतन कच्छप, सदस्य मरकुश उरांव, मगरा उरांव और राम किशुन उरांव है। महिला प्रकोष्ठ सदस्य अध्यक्ष जयंती उरांव, उपाध्यक्ष संध्या उरांव, सचिव सुग्गी उरांव और उप सचिव सुलेखा उरांव है। विवाह एवं पूजा कार्यक्रम में विसनी देवी, नीलम कुजूर और जयंती पन्ना है। भजन मण्डली सदस्य अध्यक्ष बंसती उरांव, सचिव चन्द्रमुनी कुमारी, सूचिता उरांव, महामनियों उरांव, नीलम कुमारी, प्रमीला उरांव, मानकी देवी, प्रभा भगत, पुनीत उरांव और चन्द्रमनी उरांव है। सक्रिय महिला सदस्य शांति कुमारी, धोधवा उरांव,पाविक्षी उरांव, सुचिता उरांव, सावित्री, उरांव, सनचरिया उरांव, बसंती उरांव -2 और पचोला उरांव है। राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति लोहरदगा के लिए टोटल आवेदन फार्म 48 लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें कुल जिला कमिटी 37 लोग का चयन किया गया। इस शपथ ग्रहण समारोह भारी से भारी संख्या में जिला के सभी राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के गण्यमान्य बुद्धिजीवी भाई बहन की उपस्थिति में हुई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *