शिक्षक के निधन पर शोक सभा का आयोजन

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया(चतरा)। सिमरिया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय लेपो के शिक्षक मोहम्मद सिराज अंसारी की आकस्मिक निधन मेदांता हॉस्पिटल रांची में हो गई। उनके असमय निधन पर विद्यालय में मंगलवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षक एवं बच्चों ने 1 मिनट का मौन रख ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि वे अचानक बीमार पड़े और अंतिम सांसें ली। इस अपूरणीय क्षति से पूरे विद्यालय परिवार में शोक की लहर व्याप्त है। दिवंगत साइंस व मैथ के बहुत ही जानकार शिक्षक थे और इस विद्यालय में 5 साल अपनी सेवा प्रदान किया। शोक सभा में प्रधानाध्यापक, महेंद्र राम, संजय कुमार गुप्ता, दुर्गेश कुमार, किरण खाखा, अजमतउल्लाह, अनुज कुमार, मनोज रविदास, मिराज नियाजी, गीता श्रुति आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *