Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने की जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्याे की समीक्षा, संबंधितों को दिए अवश्यक दिशा निर्देश

On: November 22, 2023 8:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने की जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्याे की समीक्षा,
संबंधितों को दिए अवश्यक दिशा निर्देश

चतरा। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्याे की समीक्षा बैठक हुई। साथ ही आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, मेगा प्रोजेक्ट, भू अर्जन समेत अन्य से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक में सर्वप्रथम पूर्व की बैठक में दिए गये निर्देश के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए सभी परियोजनाओं में चलने वाले वाहनों में स्पीड लिमिट मशीन लगाने की कार्यवाही करने की बात कही गई। नगर परिषद क्षेत्र में ट्रैफिक समस्या से निजात के लिए पूर्व की बैठक में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पार्किंग स्थल चिन्हित करने व सड़क की मापी करने का निर्देश दिया था। जिसके आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने जानकारी दिया कि प्रगति प्रतिवेदन अप्राप्त है। इसपर एसी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण पृच्छा के माध्यम से जवाब मांगने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने कहा प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी बाजार क्षेत्र में सड़क पर वाहन खड़ा करने वाले लापरवाह वाहन चालक एवं मालिक के ऊपर कार्रवाई करें। जिला परिवहन पदाधिकारी इंदर कुमार ने जानकारी दिया कि वैसे व्यक्ति जो सड़क दुर्घटना स्थल से घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाते है। उन्हें इस नेक कार्य के लिए प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। इसे लेकर अपर समाहर्त्ता ने सभी थाना प्रभारी सभी अंचल अधिकारी एवं सिविल सर्जन चतरा को चिन्हित कर योग्य लाभुकों को नियमानुसार लाभान्वित करने का निर्देश दिया। आपदा प्रबंधन अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा एवं कोविड-19 से संबंधित लंबित प्रस्ताव कि विवरणी की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सभी मेगा प्रोजेक्ट के प्रबंधक समेत अन्य उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा जिले में चल रहे मेगा प्रोजेक्ट को लेकर अद्यतन प्रगति की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया गया। भूमि अधिग्रहण के पश्चात रैयतों को मुआवजा भुगतान, वन विभाग से जुड़े मामले, एनओसी, एफआरए, रैयती मान्यता, अवार्ड, जीएम लैंड समेत अन्य मामलों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर से मामलों की समीक्षा कर जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से एसडीओ चतरा सुरेंद्र उरांव, एसडीओ सिमरिया सुधीर दास, एसडीपीओ अविनाश कुमार, डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम समेत विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, संबंधित अंचल अधिकारी, संबंधित परियोजनाओं के प्रबंधक आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

मानदेय वृद्धि समेत मांगों को लेकर आवास कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 17 से 20 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल, मांगें पूरी नहीं होने पर 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल

Leave a Comment