Home Blog Page 922

Chatra:P इन्दिरा गांधी आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्रों को दी गई विदाई

0

इन्दिरा गांधी आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्रों को दी गई विदाई

चतरा। शहर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को दशम कक्षा के छात्र-छात्राओं को समारोह आयोजित कर भावपूर्ण विदाई दी गई। सर्वप्रथम विद्यालय के अष्टम एवं नवम वर्ग के बच्चों द्वारा दशम के छात्रों को तिलक लगा कर और पुष्प का वर्षा कर स्वागत किया गया। उसके बाद नवम वर्ग के छात्रों ने बुके भेंट किया। दशम के छात्रों ने अपने दस वर्षों का अनुभव को बता भावुक हो गए। उसके बाद दशम के छात्रों को उपहार दे भेंट कर भवपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान मर्म स्पर्शी विदाई गीत गाकर विदाई दी गई। प्रधानाध्यापक आनंद कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है, बेहतर तरीके से परीक्षा की तैयारी करना ही आपको बेहतर परीणाम दिला सकता है। साथ ही श्री सिंह ने सोसल मीडिया से दूर रह कर मेहनत करने और सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। शिक्षक शाहनवाज आलम ने भी बच्चों को मेहनत करके जीवन में आगे बढ़ने और नाम रौशन करने को कहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक राजू कुमार दांगी, पूनम सिंह, मनोज कुमार लहरीग, प्रज्ञा पाठक आदि ने अहम भूमिका निभाई।

Chatra: बालिका उच्च विद्यालय व कस्तूरबा विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन

0

बालिका उच्च विद्यालय व कस्तूरबा विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन

चतरा। शुक्रवार को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वाधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में व सचिव प्रज्ञा बाजपेई के निर्देशानुसार बालिका उच्च विद्यालय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन किया गया। सिविल कोर्ट से डेप्युटी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अशोक कुमार सिंह द्वारा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय लिटरेसी क्लास का आयोजन कर नौवीं और ग्यारहवीं के छात्राओं को भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बाल विवाह रोकने की दिशा में बालिकाओं को अहम भूमिका निभाने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा की बाल विवाह कानूनी अपराध है अतः बालिकाओं को इस क्रूति का अंत करने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बालिकाओं को सीआरपीसी एवं आईपीसी के विभिन्न धाराओं की भी जानकारी दी।

Chatra/Hantarganj: नौ दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा सह महा रुद्र यज्ञ का 21 से शुभारंभ

0

नौ दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा सह महा रुद्र यज्ञ का 21 से शुभारंभ

हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के बलूरी में नवनिर्मित शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह महा रुद्र यज्ञ का आयोजन 21 फरवरी से किया जाएगा। यज्ञ समिति बलूरी द्वारा आयोजित नौ दिवसीय महा यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा से किया जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस महा यज्ञ के दौरान शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्य किया जायेगा।

Ranchi: मनरेगा आयुक्त ने की स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से संभावनाओं पर चर्चा, कहा झारखंड के मॉडल स्‍कूलों में मनरेगा से बनेगी चहारदीवारी

0

मनरेगा आयुक्त ने की स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से संभावनाओं पर चर्चा, कहा झारखंड के मॉडल स्‍कूलों में मनरेगा से बनेगी चहारदीवारी

रांची। मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने की स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से संभावनाओं पर की चर्चा। इस दौरान मनरेगा आयुक्त ने निर्देश दिया कि सरकारी विद्यालयों में चहारदीवारी बनाने का काम जल्द से जल्द कार्य करें। जरूरत पड़ने पर एक मानक प्राक्कलन भी तैयार करने के बात कही। वर्तमान में चल रही योजनाओं के गुणवत्‍तापूर्ण क्रियान्वयन में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। मनरेगा मद से Labour Component की राशि का प्रावधान के अनुरूप उपयोग किया जाय। मनरेगा आयुक्त 16 फरवरी को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से अभिसरण की संभावनाओं पर चर्चा के लिए आहूत बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। ज्ञात हो कि सरकार द्वारा राज्य में 4,496 स्‍कूलों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा राज्य में केन्द्रीय विद्यालयों की तर्ज पर संचालित 89 मॉडल विद्यालयों में से 18 मॉडल विद्यालयों का चयन चहारदीवारी के निर्माण के लिए किया गया है। श्रीमती बी ने जानकारी दी कि प्रारंभ में 18 मॉडल विद्यालयों में चहारदीवारी के निर्माण मनरेगा के साथ अभिसरण के माध्यम से किया जाएगा। मॉडल विद्यालयों के निर्माण के लिए मनरेगा मद से मजदूरी की राशि दी जाएगी। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य स्थल पर अभिसरण के माध्यम से क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं के सापेक्ष मजदूरी एवं सामग्री मद की राशि, मनरेगा मद से labour Component के लिए उपलब्ध करायी गई राशि और न्यूनतम मजदूरी दर से संबंधित एक बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा।

Chatra/Patthalgada: सीडब्ल्यूसी व पुलिस ने पत्थलगड़ा में चलाया अभियान, स्कूली बच्चों को दी लैंगीग अपराध व यातायात नियमों से संबंधित जानकारी

0

सीडब्ल्यूसी व पुलिस ने पत्थलगड़ा में चलाया अभियान, स्कूली बच्चों को दी लैंगीग अपराध व गई यातायात नियमों से संबंधित जानकारी

पत्थलगड़ा (चतरा)। चतरा जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड में गुरुवार को पुलिस व बाल कल्याण समिति (बैंच ऑफ मेजीस्ट्रेट) चतरा द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर स्कूली बच्चों को रोड़ सैफ्टी व लैंगीग अपराध के साथ उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरुक। सीडब्ल्यूसी के चेयरपर्सन धनंजय तिवारी व थाना प्रभारी बमबम कुमार के संयुक्त का नेतृत्व चलाए गए इस अभियान में मध्य विद्यालय नोनगांव आदि के बच्चों को पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह व जेजे एक्ट 2015 के साथ रोड़ सेफ्टी की जानकारी विस्तारपूर्वक दिया गया। चेयरपर्सन श्री तिवारी ने इस दौरान बच्चों को गुड टच बैड टच की जानकारी इसके उदाहरण देकर देने के साथ बताया कि पोक्सो बालकों के लैंगिक अपराधों से संरक्षण के लिए बनाया गया है। थाना प्रभारी श्री कुमार ने यातायात नियमों के पालन करने के साथ रोड सेफ्टी से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकरी दी। इस दौरान बच्चों को बाल विवाह के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि 18 साल से कम की लड़की व 21 साल से कम के लड़के की शादी कानून अपराध है। बच्चों के साथ होने वाले अपराध, बाल श्रम व बाल विवाह से संबंधित सूचना 1098 पर देने की बात कही गई। मौके पर बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार यादव व शिक्षक आदि शामिल थे।

Chatra/Itkhori: डीपीएस पितीज के बच्चों को पुलिस ने यातायात नियम के प्रति किया जागरूक

0

डीपीएस पितीज के बच्चों को पुलिस ने यातायात नियम के प्रति किया जागरूक

इटखोरी(चतरा)। गुरुवार को यातायात जागरूकता को लेकर पुलिस द्वारा इटखोरी थाना क्षेत्र के दिल्ली पब्लिक स्कूल पितीज (गुल्ली) में शिविर लगाकर बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा ने कहा है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे वाहन नही चलाएं। इसके अलावे कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेंट का तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना चाहिए। जबकी ट्रिपल राइडिंग नही करनी चाहिए। इसके अलावे बच्चों से यातायात नियमों का पालन करने के साथ, अपने परिजनों को भी रोड सेफ्टी के बारे में जानकारी देने की बात कही। वहीं एसआई बंटी यादव ने बच्चों को सड़क पार करने तथा चलने के नियम, यातायात संकेत, सड़क दुघर्टना के साथ-साथ मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाध्यापक उनिकृष्णन ने स्कूल में रोड़ सेफ्टी शिविर लगाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों का अभार व्यक्त किया। इटखोरी महाविद्यालय में भी रोड सेफ्टी को लेकर विस्तार पूर्वक बच्चों को जानकारी दी गई। मौके पर प्रीतम सिंह, सनी कुमार, राकेश रंजन, ब्रजेश रंजन, राहुल देव, मनीष कुमार सुमन, समीर कुमार, अमित कुमार, कुणाल कुमार, अशोक पण्डित, ब्याश गुप्ता, सोनम दुबे, सलोनी पाठक, खुशबू कुमारी, खुशी कुमारी, रौशनी प्रवीण, ज्योति कुमारी, ज्योति मिश्रा, शिल्पी कुमारी आदि उपस्थित थे।

Chatra/Giddhaur: पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कहा 18 से कम उम्रवाले नहीं चलाएं वाहन

0

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कहा 18 से कम उम्रवाले नहीं चलाएं वाहन

गिद्धौर (चतरा)। गुरुवार को गिद्धौर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल के नेतृत्व में वाहन चेकिंग सह जागरुक्ता अभियान चलाया गया। इस दौरान दो दर्जन छोटे-बड़े वाहनों व बाइक के कागजात, लाइसेंस, हेलमेट आदि की जांच की गई। इस दौरान बड़े वाहन चालकों सीट बेल्ट लगाने का निर्देश दे छोड़ दिया गया। जबकि एक दर्जन बाइक को जब्त किया गया। वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय द्वारी में सड़क सुरक्षा एवं नशा उन्मूलन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने यातायात नियम के साथ-साथ नशा उन्मूलन से संबंधित जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बच्चों को वाहन चलाने की सही उम्र, वाहन चलाते समय ध्यान रखी जाने वाली कई महत्वपूर्ण नियमो से अवगत कराया। उन्होंने आपगे कहा कि 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चे वाहन नहीं चलाए। थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान शिक्षक अजय कुमार सिन्हा, पुलिस अवर निरीक्षक टीकवानंद भगत व विकास सेठ आदि शामिल थे।

Chatra/Tandwa: स्कूली बच्चों को पुलिस ने सड़क सुरक्षा की दी जानकारी टंडवा (चतरा)।

0

स्कूली बच्चों को पुलिस ने सड़क सुरक्षा की दी जानकारी

टंडवा (चतरा)। कोयलांचल क्षेत्र टंडवा में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस अब स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के अनुपालन का पाठ पढ़ा रही है। इसी उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह व एएसआई भोला दास ने मिशन स्कूल मंडेर के छात्र-छात्राओं को वाहन परिचालन में परिवहन नियमों के अनुपालन करने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान परिवहन नियमों के पालन करने और दूसरों को भी अनुपालन कराने की शपथ छात्रों को दिलाई गई। इंस्पेक्टर श्री सिंह ने बताया कि अभिभावक नाबालिगों को वाहन चलाने के लिए बिल्कुल ना दें। वहीं लोगों को जागरूक करते हुए हेलमेट का उपयोग करने, नशा का सेवन नहीं करने तथा नियंत्रित गति में वाहनों का परिचालन करने की बातें कही।

Chatra/Giddhaur: भारतीय साहित्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए शिक्षक संतोष सेठ

0

भारतीय साहित्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए शिक्षक संतोष सेठ

गिद्धौर(चतरा)। जिले के गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के शिक्षक सह कवि संतोष सेठ को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय साहित्य रत्न पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 12 फरवरी 2023 को अंतर्राष्ट्रीय संस्था ग्लोबल स्कॉलर्स फाउंडेशन के द्वारा गोवा के होटल पार्क रेजिस में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के भारतीय रत्न पुरस्कार समारोह में पद्मश्री डा.मुकेश बत्रा के हाथों दिया गया। इसके पूर्व भी इन्हें साहित्य एव लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अभ्युदय साहित्य सम्मान 2022 से सम्मानित किया जा चुका है। मालूम हो कि श्री सेठ विगत कई वर्षों से लेखन के कार्य से जुड़े हुए हैं। इनके द्वारा लिखी कविताएं नव उदय और अभ्युदय जैसी मासिक पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रही हैं। श्री सेठ एनजीओ से जुड़कर समाज सेवा के साथ स्वयं रक्तदान करते हुए लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते आ रहे हैं। साहित्य और लेखन के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए श्री सेठ को भारतीय साहित्य रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है। इस सम्मान से प्रखंड के साथ जिला व राज्य का नाम रौशन किया है श्री सेठ ने।

Chatra: जिला खनन टास्क फोर्स की हुई बैठक, अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरूद्ध चलाए गए अभियान पर हुई चर्चा

0

जिला खनन टास्क फोर्स की हुई बैठक, अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरूद्ध चलाए गए अभियान पर हुई चर्चा

चतरा। गुरुवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार पुलिस अधिक्षक राकेश रंजन एवं उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता के उपस्थिति में अवैध उत्खनन के रोकथाम हेतु जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम जिले में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर पूर्व कि बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन प्रगति प्रतिवेदन की बारी-बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधितों को दिया गया। वहीं उपायक्त के निर्देश पर 19 से 25 जनवरी तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान लुकईया जंगल अन्तर्गत कोयला के अवैध खनन स्थल को डोजरिंग करने का निर्देश जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स को दिया गया। इस संदर्भ में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा बताया गया की 25 तक चले अभियान में पिपरवार क्षेत्रान्तर्गत मौजा लुकैया एवं सरैया क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कोयले खदान को पुलिस बल, वन विभाग व सीसीएल के साथ संयक्त रूप से डोजरिंग कर भर दिया गया है एवं आने-जाने के रास्ते में ट्रेंच कटिंग कर दी गई है। वहीं सीसीएल प्रबंधन को अवैध कोयले के चोरी की संभावना वाले स्थानों पर फेंसिंग ट्रेंच कटिंग से संबंधित प्रतिवेदन यथाशीघ्र जिला खनन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिला खनन पदाधिकारी द्वारा अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि दर्ज प्राथमिकी की संख्या 08, गिरफ्तार व्यक्तियो की संख्या 04, जप्त वाहनो की संख्या 62 है। वहीं जप्त किए गए खिनिज में कोयला 720.26 टी, पत्थर/गिट्टी 1300 सीएफटी, दण्ड राशि 262000 लाख वसूली गई है। जिले में खनिजो के अवैध उठाव ध् परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु कार्यालय स्तर एवं जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स के द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है एवं नियमित रूप से छापामारी की जा रही है। वहीं बैठक के अंत में साफ शब्दों में सभी संबंधित को निर्देशित किया गया की किसी भी स्थिति में खनिजों का अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण नहीं होना चाहिए। अगर इसमें लापरवाही देखी जाती है तो संबंधित के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, एसडीओ सिमरिया सुधीर कुमार दास, जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास समेत सभी संबंधित उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page