Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra/Giddhaur: भारतीय साहित्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए शिक्षक संतोष सेठ

On: February 16, 2023 11:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भारतीय साहित्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए शिक्षक संतोष सेठ

गिद्धौर(चतरा)। जिले के गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के शिक्षक सह कवि संतोष सेठ को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय साहित्य रत्न पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 12 फरवरी 2023 को अंतर्राष्ट्रीय संस्था ग्लोबल स्कॉलर्स फाउंडेशन के द्वारा गोवा के होटल पार्क रेजिस में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के भारतीय रत्न पुरस्कार समारोह में पद्मश्री डा.मुकेश बत्रा के हाथों दिया गया। इसके पूर्व भी इन्हें साहित्य एव लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अभ्युदय साहित्य सम्मान 2022 से सम्मानित किया जा चुका है। मालूम हो कि श्री सेठ विगत कई वर्षों से लेखन के कार्य से जुड़े हुए हैं। इनके द्वारा लिखी कविताएं नव उदय और अभ्युदय जैसी मासिक पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रही हैं। श्री सेठ एनजीओ से जुड़कर समाज सेवा के साथ स्वयं रक्तदान करते हुए लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते आ रहे हैं। साहित्य और लेखन के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए श्री सेठ को भारतीय साहित्य रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है। इस सम्मान से प्रखंड के साथ जिला व राज्य का नाम रौशन किया है श्री सेठ ने।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अगवा किशोरी को पुलिस ने कराया मुक्त, दुष्कर्म का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

अवैध संबंध का राज खुलने पर बहू ने प्रेमी संग की सास की हत्या, पोस्टमार्टम में खुला राज

8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 9 और 23 अप्रैल को होगा मतदान – 4 मई को नतीजे

5 राज्यों और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा, अप्रैल में मतदान – 4 मई को आएंगे नतीजे

दो पत्नियों के विवाद से टूटा युवक, पेड़ से लटकता मिला शव — गांव में सनसनी…

भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर कैलाश राम चंद्रवंशी का हुआ सम्मान

नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगा समग्र ब्राह्मण परिषद्

हस्तशिल्प विकास व काष्ठ कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, महिला शिल्पकारों को मिला प्रमाणपत्र

वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम सभा आयोजित, ग्रामीणों ने पौधारोपण रोकने की मांग उठाई

पिंडारकोण गांव में मोबाइल टॉवर की मांग, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

जीपीएल प्रीमियर लीग सीजन-3 का समापन, सिंदुआरी फाइटर बनी चौंपियन

एनडीपीएस मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस ले जाएगी ट्रांजिट रिमांड पर

Leave a Comment