
न्यूज स्केल डेस्क
रांचीः देश का पहला ऐसा राज्य झारखंड है, जहां ऑलड पेंशन स्कीम यानि (ओपीएस) का लाभ मिलना शुरु हो गया है। देवघर के सेवानिवृत शिक्षक विनय कुमार सिंह को इस स्कीम का लाभ मिला है। सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट के जरिए ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत पेंशन मिलने का दावा किया गया है। अकाउटेंट जनरल द्वारा जारी चिट्ठी से पेंशन मिलने की पुष्टि हुई है। एजी द्वारा विनय कुमार सिंह को जारी चिट्ठी से विनय कुमार सिंह को चौबीस हजार रुपए से ज्यादा की पेंशन मिलने की जानकारी दी गई है।
हमारे संघर्ष रूपी वृक्ष से #पुरानी_पेंशन रुपी फल को पाने वाले पहले कर्मचारी विनय जी की खुशी देखते ही बन रही है।
युवाओं के संघर्ष से बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए इससे बड़ी उपलब्धि हमारे लिए क्या हो सकती है।
यह सब @HemantSorenJMM जी के बिना आखिर कहां संभव था?
🙏🙏@Jharotef pic.twitter.com/OuorGQUhCX— NMOPS / JHAROTEF (@jharotef) May 22, 2024
ज्ञात हो कि पूरे देश में पुरानी पेंशन स्कीम लागून करने की मांग की जा रही है। हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव से पहले ऑलड पेंशन स्कीम को लागू करने का वादा किया था, जिसे झारखंड में लागू कर दिया गया है। इसके लागू होने से हजारों सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा जो 2004 के बाद नियुक्त हुए हैं। ज्ञात हो कि झारखंड में बड़े पैमाने पर ओपीएस के लिए आंदोलन चलाए जा रहे थे। देश के दूसरे राज्यों में इसी तरह की पेंशन की मांग की जा रही है।