अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, रांची तक फैला है नेटवर्क, एक तस्कर गिरफ्तार

0
2

गिद्धौर(चतरा)। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सियारी जंगल के पास अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। सूचना के अनुसार अफीम तस्करों का एक बड़ा गिरोह अवैध अफीम की खरीद-बिक्री की योजना बना रहा था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया शुभम कुमार खंडेलवाल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने गिद्धौर के सक्रिय बड़े तस्कर गिरोह के बारे में जानकारी दीया, जिसके आधार पर छापेमारी अभियान को और तेज किया गया। जांच के क्रम में रांची से भी अवैध अफीम की बरामदगी की गई। जिससे तस्करों के नेटवर्क का विस्तार स्पष्ट हुआ। इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या 31/2025 दर्ज किया गया है। अब तक कुल तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। ताजा कार्रवाई में किशोर दांगी, पिता त्रिभुवन दांगी, ग्राम ठाकुरबारी टोला, गिद्धौर, जिला चतरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गुरुवार को जेल भेजा गया।