Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दर्दनाक सड़क हादसा: वायु सेना के जवान की दुखद मौत, ढाई महीने की बेटी से मिलने छुट्टी पर आए थे घर!

On: April 28, 2026 12:23 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में साथी गंभीर रूप से घायल, एयर फोर्स की टुकड़ी देगी अंतिम सलामी

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले से एक बेहद हृदयविदारक और रुला देने वाली खबर सामने आई है। हजारीबाग-रामगढ़ मार्ग (एनएच-33) पर मुकुंदगंज के समीप सोमवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के जवान दीपक कुमार साव (पिता- शेखर प्रसाद) की दुखद मौत हो गई। देश की सेवा करने वाला एक जांबाज इस तरह अचानक हादसे का शिकार हो जाएगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। इस घटना के बाद से मृतक के पैतृक गांव डेमोटांड़ समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Also Read: बाइक सवार दंपति पर फायरिंग: पत्नी की मौत, पति घायल, पति समेत ससुराल वालों पर FIR

जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार साव वर्तमान में भारतीय वायु सेना में हैदराबाद में पदस्थापित थे। वह महज 15 दिन पहले ही अपनी पत्नी और अपनी नवजात (ढाई महीने की) बेटी से मिलने के लिए छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव डेमोटांड़ आए थे। जिस घर में बेटी के जन्म और दीपक के आने से खुशियों का माहौल था, वहां अब मातम और चीख-पुकार मची हुई है। दीपक की मौत के बाद उनकी पत्नी और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे की है। दीपक अपने साथी नीरज कुमार (पिता- कमलदेव साव) के साथ अपनी बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर- JH02X-9285) पर सवार होकर डेमोटांड़ से हजारीबाग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, मुकुंदगंज के समीप सामने से आ रही ‘विजय लक्ष्मी’ नामक एक यात्री बस (रजिस्ट्रेशन नंबर- MP-44ZF-9211) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

Also Read: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप

हादसा इतना जबर्दस्त था कि वायु सेना के जवान दीपक की घटनास्थल पर ही जान चली गई। वहीं, उनके साथी नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल नीरज को तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दीपक कुमार साव के परिजनों ने इस दुखद घटना की आधिकारिक सूचना एयर फोर्स मुख्यालय को दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश के इस सपूत को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके लिए एयर फोर्स की एक विशेष टुकड़ी मंगलवार, 28 अप्रैल को डेमोटांड़ पहुंचेगी, जहां जवान को अंतिम सलामी दी जाएगी। स्थानीय पुलिस ने बस को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

सनसनी: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप!

बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का कहर: रात में बिरयानी और तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत!

बाइक सवार दंपति पर फायरिंग: पत्नी की मौत, पति घायल, पति समेत ससुराल वालों पर FIR!

ठेला-खोमचा वालों से ‘अवैध वसूली’ का आतंक: माथे पर नींबू बेचने वाले गरीब से भी मांगे गए 100 रुपये!

लोहरदगा: गौमाता को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग, हस्ताक्षर अभियान के साथ अनुमंडल कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

भीषण गर्मी में प्यास से तड़पता मोर गांव पहुंचा, ग्रामीण ने बचाई जान

महिला पर्यवेक्षिका में चयनित रानी बॉबी कुमारी को घर पहुंचकर दी गई बधाई

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ हवन-पूजन व भंडारे के साथ संपन्न

Leave a Comment