Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ए.के. इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा; हाईस्कूल में 100% रहा परिणाम, अफ्शा खातून बनीं टॉपर

On: April 17, 2026 10:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

30 से अधिक छात्रों ने 80% से ऊपर अंक लाकर क्षेत्र का नाम किया रोशन; सफल छात्र-छात्राओं को ओनर नेहाल अहमद खान ने किया सम्मानित

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) त्रिलोकी नाथ राय (संवाददाता) | स्थानीय तहसील अंतर्गत स्थित ए.के. इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10वीं के परिणामों में सफलता का परचम लहराते हुए विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जो शिक्षण की गुणवत्ता और छात्रों की मेहनत का प्रमाण है।

प्रतिभाओं ने दिखाया दम: अफ्शा खातून प्रथम

इस वर्ष के मेधावियों में अफ्शा खातून ने 91% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य टॉपर्स की सूची इस प्रकार है:

  • मत्लेनूर: 90.2%

  • क़ायनात: 89.8%

  • सबीहा नाज़: 88.6%

  • सत्यम केशरी: 88%

  • मरियम सिद्दीकी: 87.4%

  • गजेंद्र: 86.8%

  • सबा परवीन: 85.4%

उल्लेखनीय है कि विद्यालय के 30 से अधिक विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए, वहीं 10 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 95% से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के ओनर नेहाल अहमद खान और निदेशिका कहकशा बेगम ने सफल छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र, ट्रॉफी और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया। प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम को दिया।

इस अवसर पर अभिभावकों ने भी विद्यालय के वातावरण और शिक्षकों की सराहना की। प्रबंधन ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ेः- स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

इसे भी पढ़ेः- ऑपरेशन कोतीनीर में बड़ा वार… जंगल में गूंजीं गोलियां, चार माओवादी ढेर

इसे भी पढ़ेः- गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

“स्कूल चलो अभियान” के तहत गूँजे शिक्षा के नारे; खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की भव्य रैली

दुकान में घुसकर लोहे की रॉड से हमला… मौत के मुहाने तक पहुंचा दुकानदार

वीडियो कॉल पर मौत का लाइव मंजर… प्रेमिका ने फांसी लगाई, मंगेतर देखता रह गया सब कुछ

ऑपरेशन कोतीनीर में बड़ा वार… जंगल में गूंजीं गोलियां, चार माओवादी ढेर

मानवता शर्मसार: ‘मिशन वात्सल्य’ की उड़ी धज्जियां; 15 दिनों से बेड़ियों में जकड़ी मासूम के लिए नहीं जागा प्रशासन, सिस्टम की संवेदनहीनता चरम पर

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Leave a Comment